back to top

सीएसके को धोनी के 2021 और 2022 आईपीएल का हिस्सा होने की उम्मीद : सीईओ

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन को लगता है कि उनके करिश्माई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 2021 और 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे।

धोनी पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं और 39 वर्षीय खिलाड़ी के आगामी आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जायेगा।

विश्वनाथन ने कहा, “हमें एम एस धोनी के दोनों (2020 और 2021 आईपीएल) में हिस्सा होने की उम्मीद है और शायद इसके अगले साल 2022 में भी।”

उन्होंने कहा, “मुझे मीडिया से ही अपडेट मिल रहा है कि वह झारखंड में इंडोर नेट में ट्रेनिंग कर रहे हैं। लेकिन हमें कप्तान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम उसके बारे में बिलकुल चिंता नहीं करते।”

विश्वनाथन ने कहा, “वह अपनी जिम्मेदारियों को जानता है और वह अपनी और टीम की देखभाल कर लेगा।”

इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ने जनवरी में कहा था कि धोनी को 2021 आईपीएल की नीलामी में टीम द्वारा बरकरार रखा जायेगा।

पिछले साल विश्व कप के बाद से धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी था क्योंकि उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध नहीं दिया था। धोनी को अपने गृहनगर रांची में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करते हुए देखा गया था।

सीएसके ने अपने बेस में 16 से 20 अगस्त तक छोटा सा ट्रेनिंग शिविर लगाने की योजना बनायी है। टीम के 21 अगस्त को यूएई रवाना होने की उम्मीद है और विश्वनाथन ने पुष्टि की कि सभी खिलाड़ी 14 अगस्त को चेन्नई में इकट्ठा होंगे।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...