back to top

अनंतनाग में आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ कर्मी शहीद, एक बच्चे की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर शुक्रवार को हमला किया जिसमें एक सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गया। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजे सीआरपीएफ की 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक कर्मी और आठ साल का एक बच्चा घायल हो गया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ कर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल शमल कुमार और बच्चे की पहचान निहान यावर के तौर पर हुई है, जो पड़ोसी जिले कुलगाम के यारीपारो इलाके का निवासी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकडऩे के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बच्चे की मौत की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, एक मासूम बच्चा कश्मीर में हिंसा का शिकार बन गया। आतंकवादियों द्वारा एक नृशंस ग्रेनेड हमले में उसकी मौत दुखद और निंदनीय है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...