back to top

मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान, एक बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जाहिद डास के तौर पर हुई है, जिसने 26 जून को दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहारा में सीआरपीएफ दल पर हमला किया था।

कश्मीर पुलिस जोन के ट्विटर पर पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया, अनंतनाग के बिजबिहारा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मी और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी जाहिद डास कल श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी सफलता।

गौरतलब है कि अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन के सड़क सुरक्षा बल पर आतंकवादियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान और एक छह वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी।

कुमार ने मामले पर विस्तृत जानकारी नहीं दी। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी, बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...