back to top

कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय सील

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के निजी कर्मी और एक बस चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां बल के मुख्यालय को सील कर दिया गया है। सीआरपीएफ की पांच मंजिला इमारत लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाला एक बस चालक भी संक्रमित पाया गया है। बल के प्रवक्ता ने बताया, सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात एक चालक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यालय में अधिकारियों के प्रवेश पर रविवार से रोक लगा दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत को समयबद्घ तरीके से सील करने के लिए चिकित्सा दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए जिला निगरानी अधिकारी को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया, सभी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी कर्मियों की पहचान करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि एसडीजी पद का अधिकारी पहले ही पृथक-वास कर रहा है।

सीआरपीएफ में कोरोना वायरस के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में उसकी 31वीं बटालियन के कम से कम 135 कर्मी इस संक्रामक रोग की चपेट में आए और यूनिट के 55 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर की पिछले हफ्ते संक्रमण से मौत हो गई थी। अलग-अलग यूनिट के कम से कम तीन अन्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं और उनके कई सहकर्मियों को पृथक किया गया है। सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

यह केवल कलयुग नहीं, छलयुग है, इस धोखे के दौर में सतर्क रहें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राममंदिर दान चोरी का मामला: SIT मंदिर ट्रस्ट के पिछले 5 साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में दान...

व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर तेज किए हमले,बोले- लक्ष्य पूरे होने तक युद्ध जारी रहेगा

मॉस्को। रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के लगातार हमलों से देश में संकट गहराने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...