back to top

अपराधी गिरोह कोविड-19 का नकली टीका बेच सकते हैं : इंटरपोल की चेतावनी

नई दिल्ली। इंटरपोल ने विश्व की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आगाह किया है कि संगठित अपराध के गिरोह, कोविड-19 के नकली टीके का प्रचार कर सकते हैं और उन्हें सीधे आमने-सामने या इंटरनेट के माध्यम से बेच सकते हैं। इंटरपोल ने बुधवार को सभी 194 सदस्य देशों को जारी किए गए ऑरेंज नोटिस में चेतावनी दी है कि कोविड-19 और फ्लू के नकली टीकों का उत्पादन, चोरी और अवैध प्रचार किया जा सकता है।

इंटपोल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, इसमें नकली टीके के प्रचार, बिक्री और ऐसे टीके लगाने संबंधी अपराध भी शामिल हैं। सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर खतरे वाले व्यक्ति, वस्तु या आयोजन की चेतावनी देने के लिए इंटरपोल ऑरेंज नोटिस जारी करता है। भारत में सीबीआई, इंटरपोल के साथ समन्वय कर काम करती है।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब ब्रिटेन, पश्चिमी देशों में पहला देश बन गया है जिसने कोविड-19 के एक टीके को मंजूरी दी है। इंटरपोल ने पुलिस संगठनों से आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित करने को कहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठन ने नकली उत्पाद बेचने वालीं अवैध वेबसाइट की पहचान करने को भी कहा है।

इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्टॉक ने एक वक्तव्य में कहा, अपराधी गिरोह नकली वेबसाइट और फर्जी इलाज के दावों से लोगों को निशाना बना सकते हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य और उनके जीवन को खतरा हो सकता है। अधिकारी ने कहा, यह आवश्यक है कि कानून व्यवस्था की एजेंसियां कोविड-19 के टीके से संबंधित आपराधिक कृत्यों के लिए तैयार रहें, इसलिए इंटरपोल ने यह चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...