back to top

सपा के सत्ता से हटने के बाद से उत्तर प्रदेश में अपराध कम हुये, बजट भाषण के दौरान बोले सुरेश खन्ना

लखनऊ। उप्र विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में 2016 के बाद से अपराध में काफी कमी आई है और यह राम राज्य की संकल्पना को साकार करने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि विविध त्योहारों, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023, आजादी का अमृत महोत्सव, जी-20 सम्मेलन, क्रिकेट विश्व कप-2023 जैसे वृहद आयोजनों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से संपन्न कराया गया। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की मर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं की देश और दुनियाभर से आए मेहमानों ने सराहना की। खन्ना ने कहा, सरकार प्रदेशवासियों को अपराध और भयमुक्त वातावरण देकर राम राज्य की संकल्पना को साकार करने में पूरी तरह सफल रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सपा के कार्यकाल की तुलना में वर्ष 2023 में डकैती के मामलों में 87 प्रतिशत, लूट में 76 प्रतिशत, हत्या में 43 प्रतिशत, दंगों में 65 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण में 73 प्रतिशत की कमी आयी है। मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश में 8,54,634 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अप्रैल 2017 से जनवरी 2024 तक पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर।,55,830 भर्तियां और।,41,866 पदोन्नतियां की गईं।

खन्ना ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना के तहत महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की स्थापना, डार्क स्पॉट की पहचान कर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करना, पिंक बूथ की स्थापना और बस-टैक्सी में पैनिक बटन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं जिलों में तीन महिला प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) बटालियन स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि बलरामपुर, जालौन, मिर्जापुर, शामली और बिजनौर जिलों में पांच और पीएसी बटालियन स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...