back to top

कोविड-19 : देश में प्रतिदिन की संक्रमण दर 4% से कम, 13.36 करोड़ नमूनों की हुई जांच

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 की 10,99,545 जांच समेत अब तक 13.36 करोड़ नमूनों की जांच हुई है और रोजाना की संक्रमण दर भी घटकर चार प्रतिशत से कम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि छह दिन बाद पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 40,000 से कम मामले आए।

आठ नवंबर के बाद से संक्रमण के मामले 50,000 से नीचे ही आ रहे हैं। रोजाना औसतन 10 लाख से अधिक जांच के साथ संक्रमण दर भी निचले स्तर पर है। प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या बढ़कर 96,871 हो गई है। देश में जांच की क्षमता भी बढ़ी है और वर्तमान में 2134 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 के नमूनों की जांच की जा रही है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 10,99,545 जांच के साथ रोजाना 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। मंत्रालय ने बताया, कुल मामलों के हिसाब से संक्रमण दर 6.87 प्रतिशत है जबकि रोजाना की संक्रमण दर घटकर 3.45 प्रतिशत हो गई है। जांच की संख्या बढ़ाने के कारण संक्रमण दर में गिरावट आई है। पिछले कुछ हफ्ते में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 42,314 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।

देश में वर्तमान में 4,38,667 संकमित मरीज हैं जो कि कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है। अब तक 86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से ठीक होने वाले 75.71 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के थे। दिल्ली में सबसे ज्यादा 7216 मरीज ठीक हो गए । इसके बाद केरल में 5425 और महाराष्ट्र में 3729 मरीज स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने कहा कि सबसे ज्यादा 4454 मामले दिल्ली से ही आए। महाराष्ट्र से 4153 मामले आए।

पिछले 24 घंटे के दौरान 480 मरीजों की मौत हो गई। मौत के 73.54 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए। दिल्ली में सबसे अधिक 121 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में 47 और महाराष्ट्र में 30 मरीजों की मौत हो गई। देश में कोविड-19 के के 37,975 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 91,77,840 हो गई और मृतकों की संख्या 1,34,218 हो गई है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

एल्डिको उद्यान दो में ‘गूंज’ संस्था ने मनाया दान उत्सव

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सुरक्षा-2, एल्डिको उद्यान दो, लखनऊ में आज ‘गूंज’ संस्था द्वारा दान उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग...

हिमाचल प्रदेश में कोविड को लेकर अलर्ट, अस्पतालों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाएं सहित अन्य प्रबंध करने को कहा गया है शिमला। देशभर में कोरोना के मामले आने के बाद...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...