back to top

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 93,09,787 हुए

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 93.09 लाख हो गए, जिनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 93,09,787 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 492 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,715 हो गई। देश में अभी 4,55,555 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों की 4.89 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 नवम्बर तक 13,70,62,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,31,204 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को ही किया गया। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 492 लोगों की मौत हुई, उनमें दिल्ली के 91, महाराष्ट्र के 65, पश्चिम बंगाल के 52, उतत्र प्रदेश के 30, केरल के 27, पंजाब के 26, हरियाणा के 25, छत्तीसगढ़ के 18 और कर्नाटक के 12 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,35,715 लोगों की मौत हुई है।

इनमें से महाराष्ट्र के 46,813, कर्नाटक के 11,726, तमिलनाडु के 11,669, दिल्ली के 8,811, पश्चिम बंगाल के 8,224, उत्तर प्रदेश के 7,674, आंध्र प्रदेश के 6,970 , पंजाब के 4,710 और गुजरात के 3,922 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...