back to top

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 7,42,417 हुए

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 22,752 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 7,42,417 हो गई जबकि इस संक्रमण से 482 और लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 20,642 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,56,830 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,64,944 लोगों का इलाज जारी है।

अधिकारी ने कहा, मरीजों के ठीक होने की दर करीब 61.53 प्रतिशत है। केाविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार छठे दिन 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक सात जुलाई तक देश में 1,04,73,771 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2, 62, 679 लोगों की जांच मंगलवार को ही की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 482 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 224 लोग महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद तमिलनाडु के 65, दिल्ली के 50, पश्चिम बंगाल के 25, उत्तर प्रदेश के 18, गुजरात के 17, कर्नाटक के 15, आंध्र प्रदेश के 13, राजस्थान के 11, बिहार तथा तेलंगाना के सात-सात, पंजाब के छह, जम्मू-कश्मीर तथा मध्य प्रदेश के पांच-पांच, ओडिशा के चार, हरियाणा के तीन, झारखंड तथा पुडुचेरी के दो-दो और चंडीगढ़, गोवा तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति हैं। कोविड-19 से अभी तक 20,642 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 9,250 लोगों ने जान गंवाई है।

इसके बाद दिल्ली में 3,165, गुजरात में 1,977, तमिलनाडु में 1,636, उत्तर प्रदेश में 827, पश्चिम बंगाल में 804, मध्य प्रदेश में 622, राजस्थान में 472, कर्नाटक में 416 और तेलंगाना में 313 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 के 279, आंध्र प्रदेश में 252, पंजाब में 175, जम्मू कश्मीर में 143, बिहार में 104, उत्तराखंड में 43, ओडिशा में 42 और केरल में 27 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से झारखंड में 22, छत्तीसगढ़, असम तथा पुडुचेरी में 14-14, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में आठ, चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,17,121 मामले सामने आए हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 1,18,594, दिल्ली में 1,02,831, गुजरात में 37, 550, उत्तर प्रदेश में 29,968, तेलंगाना में 27,612 और कर्नाटक में 26,815, मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 23,837, राजस्थान में 21,404, आंध्र प्रदेश में 21,197, हरियाणा में 17,999 और मध्य प्रदेश में 15,627 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,570, असम में 12,522, ओडिशा में 10,097, जम्मू-कश्मीर में 8,931 हो गए।

पंजाब में अब तक संक्रमण के 6,749 जबकि केरल में 5,894 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,415 ,उत्तराखंड में 3,230, झारखंड में 2,996, गोवा में 1,903 , त्रिपुरा में 1,704, मणिपुर में 1,430, हिमाचल प्रदेश में 1,083 और लद्दाख में 1,041 मरीज हैं।

पुडुचेरी में संक्रमण के 930, नगालैंड में 625, चंडीगढ़ में 494 तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 405 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 276, मिजोरम में 197, अंडमान-निकोबार द्वीप में 147, सिक्किम में 125 जबकि मेघालय में 80 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...