back to top

छह राज्यों में कोविड-19 के मामलों में रोज हो रही है वृद्धि

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ रहे हैं और इन राज्यों से कोविड-19 के 80.63 प्रतिशत नए मामले आ रहे हैं। देश में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित कुल लोगों में से 74.32 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है।

देश में अभी 3.95 लाख मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है जो इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और वहां एक दिन में 31,855 नए मामले आए। इसके बाद पंजाब में 2,613 जबकि केरल में 2,456 नए मामले आए। दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत दस राज्यों में रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

भारत में अभी 3,95,192 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। बीते 24 घंटों में 26,735 नए मामले बढ़े हैं। मंत्रालय ने कहा, देश में अभी संक्रमित कुल लोगों के 74.32 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। अकेले महाराष्ट्र में ही 62.91 प्रतिशत मामले हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश में 5.31 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। उसने बताया कि कुल टीकों की 60 प्रतिशत खुराक आठ राज्यों केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई।

भारत में अब तक 1,12,31,650 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं जिनमें से 26,490 लोग बीते 24 घंटों में स्वस्थ हुए। साथ ही बीते 24 घंटे में 251 लोगों की मौत हुई है। रोज होने वाली मौतों में 78.49 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 95 लोगों की मौत हुई। पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की मौत हुई।

14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। ये राज्य जम्मू कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड है।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...