back to top

कोविड-19 : भारत में एक दिन में संक्रमण के 26,624 नए मामले

 नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,31,223 हो गई है, जिनमें से 95.80 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमण के बाद लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.51 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण 341 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,477 हो गई है। देश में 95,80,402 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर 95.51 प्रतिशत हो गई है जबकि इस संक्रमण के कारण मृत्युदर 1.45 प्रतिशत पर बनी हुई है।

उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या लगातार 14वें दिन चार लाख से नीचे है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 3,05,344 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.04 प्रतिशत है। सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई।

आंकड़ों के अनुसार 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई। यह संख्या 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 दिसंबर तक कुल 16,11,98,195 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11,07,681 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 341 लोगों की मौत हुई है, जिनमें में महाराष्ट्र में 74, पश्चिम बंगाल में 43, दिल्ली में 32, केरल में 29 और उत्तर प्रदेश में 23 लोगों की मौत हुई। देशभर में इस संक्रमण से अब तक कुल 1,45,477 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 48,648, कर्नाटक में 12,004, तमिलनाडु में 11,968, दिल्ली में 10,251, पश्चिम बंगाल में 9,320, उत्तर प्रदेश में 8,177, आंध्र प्रदेश में 7,074 और पंजाब में 5,189 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...