back to top

क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामला

अदालत ने चार आरोपियों को 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने मुंबई अपतटीय क्षेत्र से एक क्रूजÞ जहाजÞ से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्ती के मामले में मंगलवार को चार व्यक्तियों को 11 अक्टूबर तक स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं। मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने शनिवार को गोवा जाने वाले जहाज पर शनिवार को छापे मारा था जिसके बाद से वह अब तक आर्यन खान समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लिकर ने मंगलवार को अब्दुल कादिर शेख (30), श्रेयस नायर (23), मनीष राजगरिया (26) और अविन साहू (30) को 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

 

चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण करना, रखना, खरीद-फरोख्त करना), 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करना) और 27 ए (अवैध तस्करी का वित्तपोषण करना और अपराधी को शरण देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने सोमवार को आर्यन खान (23) और सात अन्य को बृहस्पतिवार तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।
एनसीबी ने अदालत को बताया था कि मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान और दो अन्य लोगों के व्हाट्सएप चैट से ैचौंकाने वाली और आपत्तिजनकै सामग्री बरामद हुई है जो मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को दर्शाती है।

 

एनसीबी ने यह भी दावा किया था कि व्हाट्सएप चैट में आर्यन खान (मादक पदार्थ की) खरीद के लिए किए जाने वाले भुगतान के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं और कई कोड नामों का उपयोग किया जा रहा है। आर्यन खान के वकील ने दावा किया था कि उनके मुवक्किल के पास से नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

 


 

क्रूज पोत मादक पदार्थ मामला: दो और लोग गिरफ्तार

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनसीबी ने गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज के पोत पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को गिरफ्तार किया था। एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए लोगों से जुड़े मादक तस्करों की तलाश शुरू की थी। क्रूज पोत से पकड़े गए लोगों सहित कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए एनसीबी के कार्यालय भी लाया गया था।

नाम एवं पहचान उजागर किए बिना अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दो और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद ये गिरफ्तारी की गई। क्रूज  पोत मादक पदार्थ मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने सोमवार को अदालत में दावा किया था कि आर्यन खान और दो अन्य आरोपियों की व्हाट्सएप चैट में चौंकाने वाली और दोष साबित करने वाली सामग्री मिली है, जो अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा था, आरोपी आर्यन खान, व्हाट्सएप चैट में, खरीद (नशीले पदार्थाे की) के लिए किए जाने वाले भुगतान के तरीकों पर चर्चा कर रहा है। कई कोड नामों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी आरोपियों का एक-दूसरे से आमना-सामना कराना होगा। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन की जांच की जरूरत है। आर्यन खान (23) और अन्य आठ आरोपियों को बृहस्पतिवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। आर्यन खान के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल के पास से मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...