back to top

न्यायालय ने अर्नब की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई

नई दिल्ली। शीर्ष अदालत ने 2018 के आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय के निर्णय के चार सप्ताह बाद तक के लिए टीवी ऐंकर अर्नब गोस्वामी और दो अन्य की अंतिरम जमानत की अवधि बढ़ा दी। न्यायालय ने कहा कि न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फौजदारी कानून चयनात्मक तरीके से उत्पीड़न का हथियार नही बने।

न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी की पीठ ने अर्नब गोस्वामी और दो अन्य को अंतरिम जमानत देने के 11 नवंबर के आदेश के विस्तृत कारण बताते हुए शुक्रवार को अपना 55 पेज का फैसला सुनाया। पीठ ने अनुच्छेद 226 के तहत जमानत देने के उच्च न्यायालय के अधिकार, प्राथमिकी रद्द करना और नागरिकों की स्वतंत्रता बरकरार रखने में अदालतों की भूमिका सहित अनेक पहलुओं पर अपने फैसले में विस्तार से टिप्पणी की और कहा, स्वतंत्रता की हुकूमत संविधान के ताने बाने से होकर गुजरती है।

पीठ ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाते हुए कहा, जिला न्यायपालिका से लेकर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय का यह सुनिश्चित करना कर्तव्य है कि फौजदारी कानून नागरिकों के चयनात्मक उत्पीड़न का हथियार नहीं बने। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक गोस्वामी, नीतीश सारदा और फीरोज मोहम्मद शेख को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अलीबाग पुलिस ने आर्कीटेक्ट और इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाइक और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के मामले में चार नवंबर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन लोगो की कंपनियों ने नाइक की कंपनी को देय शेष धनराशि का भुगतान नही किया था।

पीठ ने अपने फैसले में कहा, आरोपियों को 11 नवंबर को प्रदान किया गया अंतरिम संरक्षण उच्च न्यायालय में लंबित कार्यवाही का निबटारा होने तक और इसके बाद उच्च न्यायालय के फैसले की तारीख से चार सप्ताह तक प्रभावी रहेगा ताकि अगर जरूरी हो तो वे सब या उनमें से कोई भी कानून के अनुसार राहत के लिए आगे कदम उठा सके।

पीठ ने कहा, अपराध की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना निश्चित ही अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक स्तर पर पीड़ित के अधिकारों का संरक्षण करता है और इससे ज्यादा मूल स्तर पर कानून के अनुसार अपराध की जांच सुनिश्चित करके सामाजिक हित की रक्षा करता है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...