back to top

कारोबार की सुगमता देगा देश, सुविधाजनक जीवन देने पर काम करें युवा : मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश अपने युवाओं को कारोबार करने की सुगमता देगा और युवाओं को लोगों, खासकर निर्धनतम लोगों, को नवाचार के जरिए सुविधाजनक जीवन देने के लिए काम करना चाहिए। मोदी वीडियो कॉन्फें्रस के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस ने सिखाया है कि वैश्वीकरण महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी उतनी ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद की दुनिया बहुत अलग होने जा रही है जिसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रौद्योगिकी की होगी और वह आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता की बहुत बड़ी ताकत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्वीकरण महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने युवाओं को कारोबार करने में सुगमता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अपने नवाचार के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव ला सकें।

उन्होंने युवाओं से कहा, देश आपको व्यापार करने में सुगमता प्रदान करेगा और आप इस देश के लोगों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। मोदी ने छात्रों से आग्रह किया कि वे गुणवत्ता पर ध्यान दें और कभी समझौता न करें। वे विश्वसनीयता सुनिश्चित करें और बाजार में दीर्घकालिक विश्वास का निर्माण करें। साथ ही सुनिश्वित करें कि उनके नवोन्मेष व्यापक जन स्तर पर उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि देश ने हाल के दिनों में दिखाया है कि किस तरह से प्रौद्योगिकी, शासन को सर्वाधिक गरीबों तक पहुंचने के लिए सबसे शक्तिशाली साधन हो सकती है।

उन्होंने कहा कि देश सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी में तेजी से प्रगति कर रहा है और आम नागरिकों के जीवन को आसान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने अंतिम स्तर तक वितरण को प्रभावी बनाया है और भ्रष्टाचार के दायरे को कम किया है। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि आप निराश हो सकते हैं कि हमारे समय में ही कोविड-19 महामारी क्यों हुई, लेकिन इस पर अलग तरीके से सोचें। आपको कार्यस्थल और दुनिया में उभर रहे नए मानदंडों के अनुकूल होने का पहला फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ है कि भारत के हर कोने में कुछ न कुछ नवाचार हो रहा है और यह सीधे तौर पर आत्मनिर्भर भारत की विचारधारा से संबंधित है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना का यह संकटकाल दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया है। कोविड-19 के बाद की दुनिया बहुत अलग होने जा रही है और इसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रौद्योगिकी की होगी। संस्थान ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक, निदेशक का स्वर्ण पदक, डॉ शंकर दयाल शर्मा (भारत के पूर्व राष्ट्रपति) स्वर्ण पदक सहित अन्य सम्मान प्रदान किए। दीक्षांत समारोह में पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

आईआईटी दिल्ली के पांच पूर्व छात्रों को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार और एक पूर्व छात्र को विशिष्ट पूर्व छात्र सेवा पुरस्कार प्रदान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह का मतलब यह नहीं है कि शिक्षा पूरी हो गयी है। वास्तव में यह रोजगार के क्षेत्र में आपके प्रवेश के लिए एक मजबूत आधार के तौर पर काम करती है। उन्होंने कहा, …नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) न केवल दुनिया में सबसे बड़े विचार-विमर्श का केंद्र रही है, बल्कि यह दुनिया में सबसे बड़े सुधार के रूप में भी उभरी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...