back to top

पैन कार्ड में हुई गलती को घर बैठे सुधारे, जानें अपडेट करने का आसान तरीका

टेक. अगर आप पैन कार्ड (परमानेंट अकाउंट नंबर) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी है। पैन कार्ड में कई बार लोगों की डिटेल गड़बड़ हो जाती है. जिसकी वजह से वह अपना पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाते है। इसलिए अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती हो गई हो. आप बिना झंझट के इसे ठीक करवाना चाहते हैं. इस खबर में बताए हुए टिप्स को फॉलो करके खुद ही अपना पैन कार्ड ठीक करलें। बता दें की पैन कार्ड का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न भरने से लेकर बैंक में लेनदेन करने में इसकी जरूरत पड़ती ही है। ये सभी काम आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से भी कर सकते हैं।

घर से ही ये जानकारी हो सकती हैं अपडेट

बता दें कि आप घर बैठे ही पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। ई-गवर्नेंस की मदद से आपको ऑनलाइन ही नाम, फोटो, जन्मतिथि, साइन, लिंग, पता और संपर्क आदि बदलने की अनुमति मिलती है।

ऐसे करें पैन कार्ड को अपडेट

  • अपने सिस्टम या स्मार्टफोन में एनएसडीएल ई-गवर्नेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां से सर्विस सेक्शन से Online PAN application पर जाएं। यहां आपको ऑनलाइन अप्लाई वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • एप्लीकेशन टाइप में चेंज/ करेक्शन पैन डाटा ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और कैटेगरी दर्ज करनी है।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें। अंत में कैप्चा डालें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करते ही आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जाएगी और आपको आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर और एक लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधे पैन अपडेट वाले पेज पर जा सकते हैं।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी और फिर नेक्स्ट बटन दबाना होगा। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना है और और पेमेंट करना है। आप नेट बैंकिंग और क्रेडिट/डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट कर सकते हैं।
  • पेमेंट कंफर्म होते ही आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी। इसे सेव कर लें और मांगी गई जानकारी (जैसे फोटो और साइन) डाक द्वारा एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के दिए गए पते पर भेज दें। वेरिफिकेशन के बाद आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...