back to top

कोरोना से जंग : जरूरतमंदों तक राहत पहुंचा रहा ग्रीन गैंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शराबबंदी को लेकर अभियान चलाने वाला ग्रीन गैंग लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए सहारा बनकर भी सामने आया है। जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने और मास्क सिलने के साथसाथ यह संगठन दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की पहचान कराने में भी मदद कर रहा है। हरी साड़ी पहने महिलाओं का यह ग्रीन गैंग लॉकडाउन में राज्य की पुलिस और प्रशासन के लिए बेहद मददगार बनकर उभरा है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा कुछ प्रोफेसरान की मदद से गठित होप वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि उनका संगठन ग्रीन गैंग के साथ मिलकर काम कर रहा है। गैंग की सदस्य वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, सोनभद्र और मिर्जापुर के 55 गांवों में सक्रिय हैं। वे कोरोना संक्रमण और उसके मद्देनजर लागू लॉकडाउन में प्रशासन की हर तरह से मदद कर रही हैं।

मिर्जापुर के राजगढ़ गांव में ग्रीन गैंग की सदस्य रोशन खातून ने बताया कि हर गांव में 25 महिलाओं का एक समूह है जो सामाजिक कार्यों में शिद्दत से लगा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण कामकाज ठप है और गरीब लोग बेहद परेशान हैं। हम दूसरी जगहों से आए मजदूरों को भोजन पहुंचा रहे हैं। हम उन लोगों पर भी निगाह रख रहे हैं जो दूसरे राज्यों से अपने घर आए हैं। हम प्रशासन को उनके बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम कोरोना को लेकर जागरूकता भी फैला रहे हैं। नक्सल प्रभावित मिर्जापुर जिले के भवानीपुर गांव में ग्रीन गैंग की ग्रुप लीडर चम्पा देवी इन दिनों फेस मास्क बनाने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा हमने अब तक 500 मास्क तैयार करके उन्हें लोगों में बंटवाए हैं। ग्रीन गैंग के वित्तपोषण के बारे में होप के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया हम और हमारे ग्रुप के सदस्य आर्थिक योगदान कर रहे हैं। कुछ नौकरीपेशा लोग और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसर भी इसमें मदद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रीन गैंग के सदस्यों की मौजूदगी वाले पांच जिलों में अब तक करीब पांच हजार लोगों को राशन और फूड पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। वाराणसी के खुशियारी गांव में ग्रीन गैंग की ग्रुप लीडर आशा देवी और देवा गांव की तबस्सुम, अयोध्या के रतियां गांव की मंजू देवी गांवगांव जाकर जरूरतमंदों के लिए राशन इकट्ठा कर रही हैं। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने ग्रीन गैंग के योगदान को देखते हुए उसे पुलिस मित्र का दर्जा दिया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...