back to top

कोरोना वायरस : बेहद छोटे पैमाने पर होगा लिंग समानता पर संयुक्त राष्ट्र का वार्षिक कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र। दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलने के डर के बीच संयुक्त राष्ट्र ने इस महीने अपने मुख्यालय में लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण पर होने वाले वार्षिक आयोजन को बेहद छोटे स्तर पर करने का फैसला लिया है।

कोविड-19 के कारण अमेरिका में छह लोगों की मौत और न्यूयॉर्क सहित देश में 90 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद महिलाओं की अवस्था पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 64वें सत्र का आयोजन महज एक दिन के लिए होगा। पुराने कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन नौ से 20 मार्च तक के लिए होना था। यह वार्षिक आयोजन न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होता है।

इसमें विश्व संगठन के 193 सदस्य देशों, संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों और गैर सरकारी संगठनों से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया के 67 देशों में कोविड-19 से 3,056 लोगों की मौत हुई है और 89,527 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव की सलाह पर संगठन इस वार्षिक आयोजन को महज एक दिन के लिए कर रहा है।

RELATED ARTICLES

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...