back to top

कोरोना वायरस : अमेरिका को जांच किट देगा दक्षिण कोरिया

सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध के बाद दक्षिण कोरियाई फर्म कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने वाले किट की पहली खेप इस सप्ताह भेजेगी। योन्हाप समाचार एजेंसी ने सोमवार को इस आशय की खबर दी है। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए हैं और वहां 22,000 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

चीन की सीमा से लगे दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले शुरुआत में तेजी से बढ़े थे। लेकिन देश ने व्यापक पैमाने पर संदिग्धों का पता लगाने, उनकी जांच और इलाज करने की रणनीति अपना कर इस महामारी को नियंत्रित कर लिया है। दक्षिण कोरिया ने अपने देश में पांच लाख ऐसे लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की है, जिनको डॉक्टरों ने सलाह दी थी या फिर वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

ट्रंप प्रशासन पर इस महामारी से निपटने की दिशा में तेजी से कदम नहीं उठाने का आरोप लग रहा है, हालांकि वह लगातार कह रहे हैं कि अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या में इस वायरस संक्रमण के लिए लोगों की जांच की गई है। पिछले महीने फोन पर हुई बातचीत के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने बताया था कि ट्रंप ने वायरस संक्रमण की जांच के लिए किट मांगे हैं।

योन्हाप ने सियोल में विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि दो कंपनियों में निर्मित जांच किट लेकर एक मालवाहक विमान मंगलवार को इंचेओन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका में मेरीलैंड के लिए उड़ान भरेगा। खबर में बताया गया है कि अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दक्षिण कोरिया की तीन कंपनियों को जांच किट बनाने की शुरुआती मंजूरी दी है, इन्हीं में से दो कंपनियों में निर्मित किट लेकर विमान रवाना होने वाला है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...