back to top

कोरोना वायरस : पथराव करने वालों पर बरसे सलमान खान

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बंद के नियमों का उल्लंघन करने और स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की घटनाओं पर गुस्सा और निराशा जाहिर की है। भारत अभिनेता अभी पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकारी दिशानिर्देश मानने की अपील की है।

बिग बॉस की छवि का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने 10 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। उन्होंने कहा, बिग बॉस अभी शुरू नहीं हो रहा है, यहां जिंदगी का बिग बॉस चल रहा है। ऐसे कुछ लोग हैं जो बंद का उल्लंघन कर रहे हैं। मैं यहां दो दिन की छुट्टी पर आया था लेकिन कोरोना ने सबको छुट्टी पर भेज दिया।

उन्होंने कहा, पहले हमने सोचा था कि यह फ्लू है। यह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा और सब घर लौट जाएंगे। लेकिन जब बंद हुआ तो सभी गंभीर हो गए। अभिनेता अभी अपने फार्महाउस में अपनी मां सलमा, बहन अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा, बहनोई आयुश शर्मा और भतीजे आहिल समेत कुछ दोस्तों के साथ हैं।

उन्होंने कहा, अपनी प्रार्थनाएं घर पर रहकर करें। हमने बचपन से ही सीखा है कि भगवान हमारे अंदर है। मरना तो सबको है, क्या आप वास्तव में मरना चाहते हैं? क्या आप अपने देश को खतरे में डालना चाहते हैं ? आपको यह सोचना होगा कि आप पुलिस, डॉक्टर और बैंकों में काम करने वाले लोगों का सहयोग करना चाहते हैं या नहीं।

देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, आप डॉक्टरों और नर्सों पर पत्थर फेंक रहे है जो आपकी जान बचा रहे हैं। और कोरोना वायरस से संक्रमित लोग भाग रहे हैं अस्पतालों सेउ कहां भाग रहे हैं? जीवन की तरफ या मौत की तरफ? कल्पना करें कि अगर डॉक्टर और पुलिस नहीं होते तो ऐसे लोग जो यह सोचते हैं कि यह उनके साथ नहीं होगा, वह पूरे भारत को अंधेरे में धकेल देते। उन्होंने कहा, इस स्थिति को इतना भी खराब न बनाएं कि उन्हें आपको समझाने के लिए फौज की जरूरत पड़ जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...