back to top

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक एक लाख 14 हजार 539 लोगों की मौत

पेरिस। दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को एक लाख 14 हजार 539 हो गई। एएफपी द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। चीन में दिसम्बर में इस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों और क्षेत्रों में 18 लाख 53 हजार 300 से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें से कम से कम तीन लाख 95 हजार लोग अब तक ठीक भी हुए हैं। एजेंसी ने ये आंकड़े राष्ट्रीय प्राधिकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्राप्त सूचना के आधार पर एकत्रित किए हैं जो वास्तविक संख्या में संक्रमित मामलों की तुलना में काफी कम हो सकते हैं। कई देश केवल बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

अमेरिका में महामारी से अब तक 22 हजार 109 लोगों की मौत हुई है और पांच लाख 57 हजार 590 लोग संक्रमित हैं। करीब 41 हजार 831 लोग इससे ठीक चुके हैं। इटली दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है जहां अब तक 19 हजार 899 लोग इस बीमारी का शिकार बने हैं और एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हुए हैं।

स्पेन में 17 हजार 489 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है और एक लाख 69 हजार 496 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फ्रांस में 14 हजार 393 लोग काल कवलित (मरना) हुए हैं और एक लाख 32 हजार 591 लोग संक्रमित हुए हैं।

ब्रिटेन में दस हजार 612 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है और 84 हजार 270 लोग संक्रमित हुए हैं। चीन ने इस बीमारी से 3341 लोगों के मौत और 82 हजार 160 लोगों के संक्रमित होने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...