back to top

कोरोना वायरस : भारत का दक्षेस देशों के लिए ऑनलाइन मंच का प्रस्ताव

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस से मिलकर मुकाबला करने के प्रयासों के तहत सभी दक्षेस देशों के लिए एक साझा ऑनलाइन मंच का प्रस्ताव दिया है। इस मंच के जरिए दक्षेस देशों के बीच बीमारी से जुड़ी सूचनाओं, ज्ञान, विशेषज्ञता एवं एक दूसरे की अच्छी पहल का आदान-प्रदान किया जा सकेगा।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। गुरुवार को दक्षेस देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं पेशेवरों ने कोरोना वायरस के मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंसिंग पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मार्च को दक्षेस देशों के नेताओं से संवाद के दौरान कहा था कि दक्षेस के सदस्य देशों के स्वास्थ्य पेशेवर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत ने सभी दक्षेस देशों के लिए एक ऑनलाइन मंच साझा करने का प्रस्ताव दिया है ताकि कोविड-19 से जुड़ी सूचनाएं, ज्ञान, विशेषज्ञता एवं इससे मुकाबले के संबंध में अच्छी पहल का आदान-प्रदान किया जा सके। इसमें बताया गया कि इस मंच के निर्माण की दिशा में पहले ही काफी काम हो चुका है और यह इस संबंध में गतिविधियों एवं संवाद के बहुद्देश्ईय माध्यम के रूप में काम करेगा। इन गतिविधियों में आपदा प्रतिक्रिया कर्मियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण, ज्ञान साझा करना, बीमारी की निगरानी की विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना और नए उपचार संबंधी संयुक्त शोध आदि शामिल हैं।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय पक्ष ने प्रस्ताव किया कि जब तक यह ऑनलाइन मंच पूरी तरह से काम नहीं करने लगता, तब तक सभी दक्षेस देशों के स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेषज्ञों का नेटवर्क व्हाट्सएपाईमेल सुविधा स्थापित कर सकता है ताकि वास्तविक आधार पर दक्षेस देशों के बीच जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।

बयान में कहा गया है कि सभी दक्षेस देशों के स्वास्थ्य प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक और रचनात्मक हिस्सेदारी की और क्षेत्र में कोरोना वायरस से उत्पन्न चुनौतियों को मिलकर हराने की प्रतिबद्घता व्यक्त की। संवाद के दौरान भारत की ओर से बीमारी की निगरानी, लोगों के बीच संपर्कों की पहचान, यात्रा प्रतिबंध, खतरे का मूल्यांकन, उपचार, पृथक रहने के उपायों, मरीजों से जुड़े प्रबंधन आयाम, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सहित विभिन्न आयामों पर प्रस्तुति दी गई। इसी तरह सभी दक्षेस देशों के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 से मुकाबला करने के अपने अनुभवों को साझा किया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...