back to top

कोरोना वायरस का प्रहार : शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स करीब 4,000 अंक टूटा

मुंबई। कोरोना वायरस के प्रहार से सोमवार को शेयर बाजार चारों खाने चित हो गए। कल- कारखानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। तमाम राज्यों में आवागमन रोक दिया गया है। इससे अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगने की आशंका में सेंसेक्स करीब 4,000 अंक टूट गया।

यह शेयर बाजार में एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 1,135.20 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 3,935 अंक यानी 13.15 प्रतिशत लुढ़ककर 25,981.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 1,135.20 अंक यानी 12.98 प्रतिशत गिरकर 7,610.25 अंक रह गया। वहीं डालर के मुकाबले रुपया 76 रुपए से भी नीचे लुढ़क गया।

सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में ही शेयर बाजार 10 प्रतिशत से अधिक गिर गए जिसके बाद 45 मिनट के लिए बाजार में कारोबार रोक दिया गया। दुनिया के देशों के साथ आवागमन को पूरी तरह रोक दिए जाने के बाद सोमवार को देश में भी कई राज्यों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। निवेशकों में इसको लेकर घबराहट बढ़ी है और उन्हें वैश्विक बाजारों में मंदी छाने की आशंका है। बीएसई में सेंसेक्स में शामिल एक्सिस बैंक का शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसमें 28 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

इसके बाद बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एलएंडटी का स्थान रहा। सभी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों का सूचकांक भी 12 प्रतिशत तक गिर गया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय शेयर बाजारों के टूटने की बड़ी वजह कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते खतरे के चलते वैश्विक मंदी का बढ़ता डर है। यूरोपीय और एशियाई बाजारों की तुलना में प्रतिशत के हिसाब से घरेलू बाजार काफी नीचे बंद हुए। यह दिखाता है कि देश में कोरोना वायरस के फैलाव के डर से अनिश्चिता बढ़ी है।

सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश अब संवेदनशील दौर में पहुंच चुका है। सरकार ने संकेत दिया है कि हम इस खतरे के एक अहम चरण से गुजर रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकारों ने रविवार को देश के करीब 80 जिलों में आवाजाही पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है। इनमें 10-10 जिले महाराष्ट्र और केरल में, छह-छह जिले उत्तर प्रदेश और गुजरात में, पांच – पांच जिले कर्नाटक और हरियाणा में और तीन-तीन जिले तमिललाडु एवं पंजाब के हैं।

इस बीच एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को अगले वित्त वर्ष के लिए देश के वृद्धि दर अनुमान को पुराने 6.5 प्रतिशत से घटाकर 5.2 प्रतिशत कर दिया। इससे भी बाजार में धारणा प्रभावित हुई। चीन, हांगकांग, दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार पांच प्रतिशत गिरे जबकि यूरोप के शेयर बाजार चार प्रतिशत तक गिरावट लिए रहे।

हालांकि, जापान का शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल भाव 5.30 प्रतिशत गिरकर 25.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। दुनियाभर में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या तीन लाख के पार पहंच चुकी है। देश में भी इसके अब तक 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...