back to top

कोरोना वायरस : भारतीयों को वापस लाने के लिए ईरान से बातचीत कर रही सरकार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में शामिल ईरान से भारतीयों को वापस लाने के लिए वहां के अधिकारियों के साथ भारत सरकार बातचीत कर रही है।

साथ ही, इस वायरस से संदिग्ध रूप से संक्रमित 300 भारतीयों के लार के नमूने लेकर तेहरान से एक विमान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने वाला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ईरान की माहन एयर द्वारा परिचालित विमान में कोई यात्री नहीं होगा और भारत में मौजूद ईरानियों को यह विमान अपनी वापसी में साथ ले जाएगा।

ईरान में करीब 2,000 भारतीय हैं। ईरान इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित देशों में शामिल है। नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने शुक्रवार को कहा कि ईरान से पहली उड़ान लार के नमूने लेकर आएगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम रोजाना, हर घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं …लार के नमूने लेकर एक फेरी फ्लाइट आ रही है।

कोरोना वायरस प्रभावित देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार अन्य कदमों पर गौर कर रही है, ऐसे में खरोला ने कहा कि भारतीयों के यहां आने पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे स्वस्थ स्थिति में हों। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना ईरान में एक जांच सुविधा केंद्र स्थापित करने की है। उनके विमान में सवार होने से पहले उन यात्रियों की एक जांच की जाएगी।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि एक अन्य विकल्प यह है कि हम भारत आने वाली पहली उड़ान के लिए लार के नमूने एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी भारत में जांच की जाएगी और एक दिन के अंदर नतीजे पता चल जाएंगे। विमानन नियामक डीजीसीए प्रमुख अरूण कुमार ने कहा कि माहन एयर की उड़ान से 300 लोगों के लार के नमूने आने की उम्मीद है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे चल कर यात्रियों को भारत आने की इजाजत दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ईरान में अभी मौजूद कई यात्री तीर्थयात्री हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर पिछले महीने भारत ने ईरान से आने वाली उड़ानें निलंबित कर दी थी। ईरानी एयरलाइनें दिल्ली और मुंबई के लिए हफ्ते में तीन उड़ानें परिचालित करती हैं। खरोला ने कहा, हम ईरान को इसकी अस्थाई इजाजत देंगे कि वह अपने विमान लाए और वापसी में यहां से अपने लोगों को ले जाए। सरकार ने कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान से सैकड़ों भारतीयों को वापस लाया है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...