back to top

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 213 हुई, डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक आपदा घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र/बीजिंग।चीन में कोरोना वायरस प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 213 पर पहुंच गई है और संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या 9,692 हो गई है। सरकार की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत समेत दुनिया के एक दर्जन से ज्यादा देशों में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि प्रकोप का केंद्र माने जा रहे अकेले हुबेई में हुई 43 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 213 पर पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग लोग शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 1,982 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिससे कुल संख्या 9,692 हो गई है। भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान और फ्रांस समेत करीब 20 देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों में विषाणु की पुष्टि की है।

गुरुवार को जिनेवा में आपात बैठक बुला कर डब्ल्यूएचओ ने इस प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित किया। यह दुर्लभ स्थिति जिसमें बीमारी से निपटने में अधिक अंतरराष्ट्रीय समन्वय को बढ़ाने के लिए जरूरत पड़ती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेएसस ने कहा, हमारी सबसे बड़ी चिंता विषाणु के उन देशों में फैलने की आशंका को लेकर है जहां स्वास्थ्य तंत्र कमजोर है। उन्होंने इस वायरस को अंतरराष्ट्रीय चिंता की जन स्वास्थ्य आपदा (पीएचईआईसी) घोषित कया।

डब्ल्यूएचओ की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने प्रेस को दिए बयान में कहा, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद से, चीन की सरकार लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी का अहसास करते हुए अधिक समावेशी और कठिन बचाव एवं नियंत्रण कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा इनमें से कई कदम अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमनों की जरूरत से काफी बेहतर हैं। प्रवक्ता ने कहा, हमारे पास इस महामारी से लड़ाई जीतने का पूर्ण विश्वास एवं क्षमता है।

उन्होंने कहा कि साथ ही चीन ने अन्य सभी को सूचित किया और समय रहते पूरे खुलेपन, पारदर्शिता और जिम्मेदार नजरिए के साथ कोरोना वायरस के जीनोम अनुक्रम को साझा किया है। हुआ ने कहा कि चीन डब्ल्यूएचओ के साथ करीब से संपर्क एवं सहयोग में है।

उन्होंने कहा, डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों ने हाल ही में वुहान का दौरा किया। महानिदेशक तेदरोस अदहानोम गेब्रेएसस ने भी चीन का दौरा किया और चीनी पक्ष के साथ 2019-एनसीओवी की रोकथाम एवं खात्मे पर चर्चा की। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने उनके बयान के हवाले से कहा कि तेदरोस ने कोरोना वायरस से लड़ कर विश्व को दिए गए चीन के योगदान एवं उसके प्रयासों की सरहाना की।

हुआ ने कहा कि देश क्षेत्रीय एवं वैश्विक जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए डब्ल्यूएचओ और अन्य देशों के साथ काम करता रहेगा। कई एयरलाइन्स चीन तक विमानों का जाने से रोक रहे हैं या उड़ानें कम कर दी गई हैं क्योंकि देश घातक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में संघर्ष कर रहा है।

चीन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत के निवासियों को विदेश से वापस घर लाने के लिए चार्टर विमान भेजेगा। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हुबेई प्रांत के नागरिकों को विदेश में सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते वापस लाया जाएगा। यह कदम चीनी अधिकारियों की उस घोषणा के बाद आया था कि कोरोना वायरस के केंद्र, हुबेई प्रांत और राजधानी वुहान से करीब 50 लाख लोग 23 जनवरी को इस क्षेत्र को आधिकारिक तौर पर बंद किए जाने के बाद से बाहर गए हैं।

खबरों के मुताबिक इन लोगों ने चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के मौके पर चीन के भीतर या उससे बाहर यात्रा की। भारत ने वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए शुक्रवार को एअर इंडिया का 423 सीटों वाला विशाल बी747 विमान वहां भेजा। सरकार चीन के हुबेई प्रांत में रह रहे 600 भारतीयों की भारत वापस लाए जाने के बारे में अपनी इच्छा का पता लगा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...