back to top

कोरोना वायरस : चीन में मरने वालों की संख्या बढ़ी, भारत में तीन मामलों की पुष्टि

बीजिंग/नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के कारण 57 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है। चीन स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इसके 17,205 मामलों की पुष्टि की। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि दो फरवरी को कोरोना वायरस के 2,829 नए मामले सामने आए हैं।

इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17, 205 हो गई है। एक सरकारी समाचार एजेंसी ने आयोग के हवाले से बताया कि रविवार को इसकी चपेट में आने से 57 और लोगों की जान चली गई, जिससे इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 हो गई। आयोग ने बताया कि रविवार को जिन 57 लोगों की जान गई उनमें से 56 हुबई प्रांत के थे और एक व्यक्ति की मौत चोंगक्विंग में हुई। इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल लौटा यह छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा केा बताया कि मेडिकल के छात्र को कासारगोड में कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है।

रविवार तक राज्य में 104 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है। देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले आए हैं। तीनों चीन से केरल लौटे लोगों में हैं। इससे पहले आए दोनों मामले भी वुहान से लौटे केरल के लोगों में ही आए हैं। दोनों त्रिशूर और अल्पुझा के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...