back to top

कोरोना वायरस : उप्र में सभी स्कूल, कॉलेज 22 मार्च तक बंद, 11 मामलों की पुष्टि

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर उत्तर सरकार ने निजी विद्यालयों सहित बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल-कालेजों को 22 मार्च तक बंद कर देने की घोषणा की है और कहा कि कहा कि केवल परीक्षाओं के लिए ही स्कूल खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार डेढ़ माह पहले से ही कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी कर रही थी, इसे लेकर घबराहट की स्थिति पैदा न हो, इसलिए हमने इसे महामारी घोषित नही किया है लेकिन महामारी कानून के अन्तर्गत कुछ विशेषाधिकार दिए हैं जिससे हम हर बीमार व्यक्ति के लिए उपचार की व्यवस्था और उसे पृथक पृथक वार्ड तक पहुंचाने की व्यवस्था कर सकें एवं बीमारी एक दूसरे में संक्रमित न होने पाएं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग संबंधित अधिसूचना निकालने जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग एक माह के लिए एपेडमिक एक्ट में प्रदान की गई शक्तियों को हासिल कर प्रभावी कदम उठाएगा। वह यहां राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए बुलाई गई बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उप्र में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल कालेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे लेकिन जहां परीक्षाएं चल रही है वे स्कूल उन दिनों खुले रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यलयों में परीक्षाएं 23 से 28 मार्च के बीच कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सभी 75 जनपदों के अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें 830 बेड सुरक्षित हैं जबकि 24 मेडिकल कॉलेजों में भी 448 बेड सुरक्षित रखे रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 4100 चिकित्सको को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे का सामना करने के लिए सभी चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा कर्मियों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई के लिए जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाने को कहा गया है।

उन्होंने लोगों से अपील कि जो संदिग्ध या संक्रमित हैं सिर्फ वो ही मास्क लगाए, दहशत न फैलाएं, आसपास साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहा कि मास्क और ग्लव्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, कहीं भी स्टॉकिंग या काला बाजारी पर सख्त कार्वाई होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 11 कोरोना वायरस के रोगी पाए गए है जिसमें से सात आगरा के, दो गाजियाबाद के, एक नोएडा तथा एक लखनऊ का रोगी है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में हो रहा है।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश इस समय कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है। सरकार की तरफ से इससे लडर्2345ीे के हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। योगी ने लोगों से भीड़ वाले कार्यक्रम नहीं करने का आह्वान किया और कहा कि इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बिना दर्शक के क्रिकेट मैच करान को कहा गया है। सभी सिनेमा हाल के मालिकों से कहा कि वह साफ सफाई की सावधानी बरतने को कहा गया है। योगी ने कहा कि राज्य के सभी हवाई अडडो पर स्क्रीनिंग की जा रही है, वहां अबतक 17,048 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...