back to top

कोरोना वायरस : चीन में अब तक 2236 की मौत

बीजिंग/सियोल। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण से 118 और मौतें होने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 2236 हो गई है जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 75,465 हो गए। इनमें से अधिकतर मामले सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत से हैं। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मरने वालों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले अधिक है जहां वायरस की चपेट में आकर 114 लोगों की मौत हो गई थी लेकिन लगभग एक महीने के बाद अब देश में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि बीजिंग के इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा कि चीन और उसके 31 प्रांतीय क्षेत्रों में गुरुवार के अंत तक कोरोना वायरस से 2236 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 75,465 मामले दर्ज किए गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सभी 118 मौतें और संक्रमण के 889 नए मामले पूरे देश में दर्ज किए गए।

एनएचसी के मुताबिक, गुरुवार को संक्रमण के 1614 संदिग्ध मामले सामने आए जबकि 5206 अन्य लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 115 लोग हुबेई प्रांत से हैं जबकि एक-एक मौत झेजियांग, चोंगकिंग और युन्नान में हुई। गुरुवार के अंत तक तक सेहत में सुधार के बाद 18,264 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, कोरोना वायरस के फैलने वाले स्थान हुबेई प्रांत में गुरुवार को 115 लोगों की मौत के साथ ही संक्रमण के 411 नए मामले सामने आए।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में संक्रमण के 62,422 मामले हैं। जबकि प्रांत की राजधानी वुहान में संक्रमण के 45,346 पुष्ट मामले हैं। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 42,056 मरीजों में से 8979 की हालत गंभीर है जबकि 2018 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के 52 और मामलों की पुष्टि की है। देश में अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 156 पहुंच गई है। चीन के बाद इस वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोगों की संख्या दक्षिण कोरिया में हो गई है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के कोरियाई केंद्र ने बताया कि हालांकि 39 नए मामले शिन्चेओनजी चर्च ऑफ जीसस की देगु शाखा से जुड़े हैं।

इसके साथ ही चर्च के अब तक 80 से ज्यादा सदस्य इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह मामले एक महिला से जुड़े हैं। 10 फरवरी को महिला को बुखार आया था लेकिन उसने कोरोना वायरस की जांच कराने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उसने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है। महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...