back to top

कोरोना वायरस : चीन से निकालकर लाए गए 324 लोग दिल्ली के आईटीबीपी केंद्र में भर्ती

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर से 324 भारतीय एअर इंडिया के बी 747 विमान से यहां पहुंचे और उन्हें सेना एवं आईटीबीपी द्वारा स्थापित दो पृथक केंद्रों में भर्ती कराया गया है लेकिन इनमें से किसी के भी जांच के नतीजे पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वुहान से तीन नाबालिगों, 211 विद्यार्थियों और 110 कामकाजी पेशेवरों को लेकर यह विमान सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचा। अब तक उनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को ही एक अन्य विमान अपराह्न एक बजकर 37 मिनट पर यहां से वुहान के लिए रवाना हुआ और वहां शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर पहुंचा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पहली उड़ान में मौजूद रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच चिकित्सक दूसरी उड़ान में भी उपस्थित रहे।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने बताया कि सुबह यहां पहुंचे कुल 324 लोगों में से 88 महिलाओं, 10 पुरूषों और छह बच्चों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में आईटीबीपी के विशेष पृथक केंद्र में ले जाया गया। आईटीबीपी ने संक्रमण के संदिग्धों को अलग रखने और मूलभूत चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराने के लिए दक्षिणपश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 600 बिस्तरों की सुविधा वाला पृथक केंद्र स्थापित किया है। भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर चीन के हुबेई प्रांत से लाए जा रहे लोगों को पृथक रखने के लिए दिल्ली के निकट मानेसर में एक केंद्र स्थापित किया है। वहां करीब 300 लोग ठहराए जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा कर्मियों की एक काबिल टीम दो सप्ताह तक इन लोगों पर नजर रखेगी कि किसी में संक्रमण का कोई लक्षण तो नहीं दिख रहा। वुहान से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए पहली उड़ान शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से दोपहर एक बजकर 17 मिनट पर रवाना हुई थी। वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण से 250 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

उनमें से कोई भारतीय नहीं है। एयर इंडिया की उड़ान से जिन 324 लोगों को वुहान से लाया गया है उनमें से 56 आंध्रप्रदेश, 53 तमिलनाडु और 42 केरल के हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन के अनुसार उसके पृथक वार्ड में दो और संदिग्ध मरीज भर्ती कराए गए हैं जिसके साथ ही इस केंद्र में भर्ती कराए गए मरीजों की संख्या आठ हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार शाम को अस्पताल में 23 साल और 46 साल के दो व्यक्तियों ने सांस लेने में परेशानी और ज्वर की शिकायत की थी। सरकार ने इस अस्पताल पर ऐसे मामलों से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान घातक कोरोना वायरस का केंद्र है। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से 259 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के कुल 11,791 मामलों की पुष्टि हुई है। विभिन्न देशों ने वहां से अपने नागरिकों को निकालने की कोशिशें तेज कर दी हैं। एयर इंडिया इससे पहले भी लीबिया, इराक, यमन, कुवैत और नेपाल जैसे देशों से लोगों को निकालने का काम कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...