back to top

Corona Update : यूपी में कोरोना के 3957 नए मरीज, 163 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई तथा 3957 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई जबकि इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19519 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नौ मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है और इसके अलावा झांसी तथा सहारनपुर में आठ-आठ, मेरठ, गोरखपुर तथा बरेली में सात-सात और कानपुर नगर, मथुरा तथा इटावा में कोविड-19 संक्रमित छह-छह मरीजों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3957 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी दौरान 10441 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सबसे ज्यादा 254 नए मरीज वाराणसी में मिले हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 219, लखनऊ में 207, मेरठ में 178, बुलंदशहर में 164, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर तथा गाजियाबाद में 145-145 मरीजों में तथा आगरा में 26 कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 69828 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 298808 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 1677508 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1588161 मरीज ठीक हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

सीरिया की राजधानी के एक कैफे में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफÞे में बृहस्पतिवार को एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिससे कम से कम नौ लोगों की...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...