back to top

भारत में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2.78 लाख हुई

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या रविवार को घटकर 2.78 लाख रह गई जो पिछले 170 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। इसने कहा, भारत में उपचाराधीन मामले कुल मामलों का महज 2.74 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 97,61,53 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा ठीक हो चुके एवं उपचाराधीन मरीजों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह 95 लाख के करीब पहुंच चुका है। फिलहाल यह आंकड़ा 94,82,848 का है। इसने कहा, स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या सामने आ रहे नए मरीजों से अधिक है तथा इससे स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.82 फीसद हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि छह महीने बाद दैनिक मामले 19,000 के नीचे चले गगए हैं और पिछले 24 घंटे में 18,732 नए मामले सामने आए हैं। इसने कहा कि एक जुलाई को संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आए थे और 76.52 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदशों से हैं। मंत्रालय ने कहा, केरल में सर्वाधिक 3,527 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में 2,854 नए मरीजों का पता चला है। भारत में रविवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...