back to top

कोरोना : रूस में तीन लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 50 लाख 6 हजार 675 लोग संक्रमित हैं। 19 लाख 73 हजार 815 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 25 हजार 320 हो गया है। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले देशों की सूची में रूस अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख से ज्यादा हो गया। वहीं, श्रीलंका में 20 मार्च से जारी कर्फ्यु और लॉकडाउन के अलग-अलग चरणों में कुल 60 हजार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उधर, रूस में बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख से ज्यादा हो गया। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले देशों की सूची में रूस अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। बुधवार को यहां 8 हजार 764 मामले दर्ज किए गए। ये एक मई के बाद संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। रूस में डब्लूएचओ की प्रतिनिधी मेलिटा वुनोविच ने बुधवार को कहा- यहां मामले बढ़े हैं। लेकिन, मुझे भरोसा है कि अब स्थिरता का दौर आया है। मामले कम होते जाएंगे।

वहीं,मंगलवार से बुधवार को 64 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले 62 लोगों की मौत हुई थी। 16 मई को यहां 35 लोगों ने दम तोड़ा था। यहां 70 दिन में किसी एक दिन हुई मौतों का सबसे कम आंकड़ा था। ईद के दौरान यह मस्जिदें खुली रहेंगी। उधर, श्रीलंका में 20 मार्च से जारी कर्फ्यु और लॉकडाउन के अलग-अलग चरणों में कुल 60 हजार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। राजधानी कोलंबो और इसके उपनगरीय इलाकों में कर्फ्यु 20 मार्च से जारी है। दिन में कुछ जरूरी सेवाओं में ढील दी गई है।

सरकार ने अब तक यह भी नहीं बताया कि इतने सख्त प्रतिबंध आखिरी कब तक जारी रहेंगे। वहीं, फिलिस्तीनियों के लिए राहत सामग्री लेकर एतिहाद एयरवेज का विमान मंगलवार को इजरायल पहुंचा। इसके साथ ही इजरायल में उतरने वाला संयुक्त अरब अमीरात का यह पहला वाणिज्यिक विमान बन गया। इजरायल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान तेल अवीव के बाहरी क्षेत्र में स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डा पर उतरा। अमीरात में इजरायल के राजदूत डेनी डनोन ने ट्वीट कर कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही हम यात्री उड़ानें भी देखेंगे। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ब्राजील से अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

ब्राजील दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। राष्ट्रपति ने कहा- मैं नहीं चाहता कि लोग वहां से आएं और हमारे लोगों को संक्रमित करें या फिर वहां के लोग बीमार हों। हम ब्राजील में वेंटिलेटर्स भेजकर मदद कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिका में एक दिन में 1536 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 15 लाख 70 हजार 583 हो गई है। वहीं, अब तक 93 हजार 533 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, देश में हिरासत में रखे गए 1145 प्रवासी कोरोना से संक्रमित हैं।

देश के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अब तक हिरासत में रखे गए 2194 लोगों की जांच हो चुकी है। नौ मई तक देश के प्रवासी केंद्रों में 27,908 लोग हिरासत में थे। वहीं, ब्रिटेन में एक दिन में 545 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 35 हजार 341 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही मरने वालों के लिहाज से ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो गया है। यहां अब तक दो लाख 48 हजार 818 संक्रमित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...