back to top

कोरोना : शुरुआती जांच में आगरा के छह लोग पॉजिटिव, पुष्टि के लिए पुणे भेजे गए नमूने

लखनऊ। पूरी दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस की दहशत के बीच उत्तर प्रदेश के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए छह लोगों के नमूनों को अंतिम पुष्टि के लिए एनआईवी पुणे भेजा गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मंगलवार को भाषा को बताया किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जिन छह लोगों के टेस्ट किए गए थे, उसमें वे पॉजिटिव आए हैं। मगर केन्द्र सरकार के जो नियमन हैं उनके अनुसार देश में कहीं भी कोई नमूना पॉजिटिव दिखाई देगा तो एनआईवी पुणे से ही उसकी पुष्टि होती है। उन्होंने कहा एनआईवी से पुष्टि के लिए नमूने भेजे गए हैं। इसको हम लोग मानते हैं कि वे सभी हाई रिस्क में हैं।

सिंह ने कहा कि आगरा के निवासी वे सभी छह लोग पहले ही सफदरजंग अस्पताल में भेजे जा चुके हैं। इन सभी को कोरोना का संक्रमण है या नहीं यह पुणे की एनआईवी लैब से पता चलेगा। फिलहाल इन्हें हाई रिस्क की श्रेणी में माना जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा एक परिवार यूरोप में छुट्टी मनाने गया था, वह दिल्ली लौटा जहां उसके सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए। उन रिश्तेदारों में से कुछ आगरा के, कुछ दिल्ली के और कुछ नोएडा के थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग और केंद्र सरकार के जरिए प्राप्त सूचना के बाद हमने आगरा के परिवार को देखा। आगरा के परिवार के सैंपल लेने के बाद छह लोग पॉजिटिव पाए गए।

दिल्ली के अनुरोध पर हमने उन्हें सफदरजंग अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया बाकी उनके परिवार के लोग और उनके नौकर या ड्राइवर वगैरह को हमने आगरा में ही उनके घर पर ही रखा है और उन्हें कहीं बाहर नहीं जाने की हिदायत दे दी गई है। उनके नमूने भी पुणे भेजे गए हैं, वे अभी पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...