back to top

लखनऊ में दसवें दिन मिला कोरोना मरीज, यूपी में संख्या हुई 96

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 9 दिन बाद कोरोना का एक नया मामला आया है। कनाडा से आने वाली एक महिला डॉक्टर की सास की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी पर सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं मेरठ में फिर छह नए मरीज मिले और आगरा व बरेली में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यूपी में अब तक 96 कोरोना मरीज पाये गये।

केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सोमवार को कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी करते हुए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि की। बरेली व आगरा के एक-एक मरीज में कोरोना का संक्रमण पाया गया। उधर 9 दिनों बाद राजधानी लखनऊ के एक महिला में कोविड-19 की पुष्टि हो गयी। उसकी जांच कमाण्ड हॉस्पिटल में की गयी और वहीं पर भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। यह महिला शहर की पहली कोरोना मरीज की सास है। सर्दी बुखार, जुखाम व खांसी के चलते उन्हें कमाण्ड हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कोरोना की पहली जांच में रिपोर्ट निगेटिव रही थी लेकिन सोमवार को दूसरी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गयी।

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में 129 कोरोना संदिग्धों की जांच की गयी। नमूनें अलग-अलग जिलों से आए थे। जांच में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक मरीज बरेली का था जिसकी उम्र 34 साल है। फिलहाल मरीज बरेली के जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं जहां उसका सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी का इलाज चल रहा है। अब रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे बरेली के ही अस्पताल में भर्ती रखते हुए इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए आया दूसरा नमूना आगरा के 17 वर्षीय युवक का था। इसमें भी कोविड-19 की पुष्टि हुई। मरीज को आगरा के चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुधीर ने बताया कि अब तक 1350 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में सात कोरोना संक्रमित मरीज केजीएमयू में भर्ती है। सभी की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वहीं मेरठ के लिए फिर से एक बुरी खबर आई है। शहर में कोरोना के छह नए मरीज मिलने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। उधर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हो गई है। मेरठ में आज यानी सोमवार को 35 लोगों की जांच हुई है। जिनमें से अभी तक छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत पैदा होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो इन मरीजों के संपर्क रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या

आगरा 11
लखनऊ 9
गाजियाबाद 7
नोएडा 38
लखीमपुरखीरी 1
कानपुर 1
पीलीभीत 2
मुरादाबाद 1
वाराणसी 2
शामली 1
जौनपुर 1
बागपत 1
मेरठ 19
बरेली 1
बुलंदशहर 1

कमाण्ड हॉस्पिटल में भी कोरोना की जांच

राजधानी में कोरोना जांच का एक और सेंटर शुरू हो गया। केजीएमयू व संजय गांधी पीजीआई के बाद अब कमाण्ड हॉस्पिटल में भी कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कमाण्ड हॉस्पिटल को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि करने की अनुमति प्रदान कर दी है। सोमवार को एक मरीज में वायरस की पुष्टि की गयी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...