back to top

कोरोना : दुनिया में पांच लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 58 लाख हुए स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 6 लाख 14 हजार 353 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अब तक 58 लाख 23 हजार 371 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, पांच लाख 14 हजार 622 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, संक्रमण के मामले बढ़ते देख आस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां के 3.20 लाख लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है।

लॉकडाउन बुधवार रात 12 बजे से लागू होगा। वहीं, अमेरिका ने कोरोनावायरस के इलाज में कारगर दवा रेमडेसिविर का अगले तीन महीने का लगभग पूरा स्टॉक खरीद लिया है। यह दवा अमेरिका की ही कंपनी गिलियड साइंसेज बनाती है। अमेरिका के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसकी जानकारी दी है। अब कई देशों को इस दवा की खरीद में बड़ी दिक्कत होगी।

चीन में मंगलवार को कोरोनावायरस के तीन नए मामले

उधर, चीन में मंगलवार को कोरोनावायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 83,534 हो गई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि तीनों घरेलू मामले बीजिंग के हैं। मंगलवार को संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। अब तक कुल 78,479 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4634 की मौत हो चुकी है। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि महामारी के चलते वे अब कोई रैली नहीं करेंगे।

तोक्यो का डिज्नीलैंड और डिज्नीसी बुधवार को खोला गया।  सैंकड़ों लोगों ने इन पार्कों में प्रवेश कर खुशी का इजहार किया

सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी नहीं फैलाने का किया आग्रह

उन्होंने मंगलवार को डेलावेयर प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर मैं डॉक्टर्स के आदेशों का पालन करने जा रहा हूं। यह केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बेहतर होगा। इसका मतलब मैं अब चुनाव प्रचार के लिए कोई रैली नहीं करूंगा। वहीं, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को कहा कि हमने बुधवार को ह्यपॉजह्ण नाम के अभियान की शुरूआत की है, जिसमें लोगों से सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया है।

मॉस्को में 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत

सोशल मीडिया दिवस के दिन इस अभियान की शुरूआत की गई है। इस बीच, मॉस्को में 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 3831 मौतें हो चुकी हैं। मॉस्को के कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मॉस्को में 745 नए मामले दर्ज किए गए। एक सप्ताह के दौरान नए मामलों में 31% की कमी आई है। एक दिन पहले भी मॉस्को में 35 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 2.21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

 टीका बनाने में जुटी चार टीमों को टीके के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी

वहीं, अमेरिका ने कोरोनावायरस का टीका बनाने में जुटी चार टीमों को टीके के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है। अमेरिका के खाद्य और औषधी प्रशासन विभाग के प्रमुख स्टीफन हान ने बुधवार को यह जानकारी दी। हान ने कहा- छह अन्य टीमें भी टीके के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा कर रही हैं। उनके काम की समीक्षा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

यूरोपीय संघ 1 जुलाई से कई देशों के लिए अपनी सीमा खोलेगा

यूरोपीय संघ 1 जुलाई से आस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, रवांडा, सर्बिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, न्यूजीलैंड, मोरक्को, मॉन्टेग्रो और द. कोरिया के लिए अपनी सीमा खोलेगा। इन देशों के यात्री यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में आ सकेंगे।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...