back to top

Corona : दुनिया में 6.19 करोड़ से ज्यादा मामले, 4.27 लाख लोग स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.19 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 27 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में फाइजर अपनी कोरोना वैक्सीन दुनियाभर में पहुंचाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स चला रही है। यूनाइटेड एयरलाइंस ने शुक्रवार से इन उड़ानों की शुरूआत की। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले ये यह जानकारी दी। अगर वैक्सीन को सरकारी मंजूरी मिलती है, तो उसे तेजी से दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स जरूरी हैं।

फाइजर ने अमेरिका में वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए भी एप्लाई कर दिया है। वहीं, अमेरिका के अस्पतालों पर बेतहाशा बोझ बढ़ रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक, सिर्फ एक महीने में यहां अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना हो गया। कुछ दिन पहले संक्रमण पर काबू पाने में कामयाब रहे जर्मनी में मामले 10 लाख हो गए हैं। वहीं, अमेरिका में हालात सुधरते नहीं दिखाई देते। यहां के अस्पतालों में इस वक्त 90 हजार से कुछ ज्यादा संक्रमित भर्ती हैं।

वहीं, यूरोप के दूसरे देशों की तरह जर्मनी में भी संक्रमण की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। शुक्रवार को यहां संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया। पिछले दिनों जर्मनी ने काफी हद तक संक्रमण पर काबू पाया था। लेकिन, अब यहां मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 22 हजार नए मामले सामने आए। जर्मनी सरकार ने देश लॉकडाउन लगाया, लेकिन फ्रांस की तरह इसके नतीजे पॉजिटिव नहीं रहे। फ्रांस में पिछले हफ्ते तक हर दिन करीब 50 हजार मामले सामने आ रहे थे। अब यह संख्या औसतन 12 हजार हो गई है।

उधर, इटली सरकार ने देश के पांच क्षेत्रों में ढील देने का फैसला किया है। इनमें लोम्बार्डी भी शामिल है। यह शहर पहली लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित रहा था। हेल्थ मिनिस्ट्री ने संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को तीन जोन में बांटा है। इटली में शुक्रवार को 827 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही 28 हजार से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- पिछले हफ्ते की तुलना में हॉस्पिटल्स में भर्ती मरीजों और खासतौर में आईसीयू में मरीजों की संख्या कम हुई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...