back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आयी भारी गिरावट

  • यूपी में मिले 1,746 नये मामले, 28 और की मौत

  • लखनऊ में 247 मिले पीड़ित, छह ने तोडा दम

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 91.64 फीसदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक झटके में बहुत ज़्यादा कमी आयी है। प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 1,746 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 28 और लोगों की मौत हो गयी। यह अब तक मिलने वाले नये मामलों की पिछले तीन महीनों में सबसे कम संख्या है। राजधानी लखनऊ में भी 247 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और छह लोगों की जान चली गयी। प्रदेश में नये मामले कम होने के साथ ही रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़ कर 91.64 फीसदी हो गया है।

प्रदेश में सोमवार को मिले मामलों के बाद यह अब तक मिलने वाले नये केसेस की पिछले कई महीनों में मिले मरीज़ों की सबसे कम संख्या है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई जिले जहां अब तक 100 या उससे ज़्यादा मामले रोज़ मिल रहे थे, वहां अब मरीज़ों की संख्या की संख्या दहाई के अंक से भी नीचे चली गयी है।

सोमवार को मिले नये मामलों के बाद तक कुल 4,60,080 संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह अब तक मारामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,686 हो गया है। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में मेरठ के 4, बिजनौर, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी के 2-2, गोरखपुर, आगरा, बलिया, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, आजमगढ़, हरदोई, गोंडा, सोनभद्र और बांदा के 1-1 शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में भी हालात अब काबू में आते नज़र आ रहे हैं। यहां भी अब तक संक्रमण के 59,335 मामले मिल चुके हैं। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 839 हो गया है। प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों में गोरखपुर में 128, गौतम बुद्ध नगर में 124, ग़ाज़ियाबाद में 122 और प्रयागराज में 115 नये पीड़ित मिले हैं।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 32 दिनों में लगातार नये मामले में गिरावट आ रही है। प्रदेश में अब तक कुल 4,18,685 व्यक्ति इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके गये हैं। उन्होंने बताया कि 14,665 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,55,287 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा लेते हुए 2,40,522 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में 2561 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,73,73,939 घरों के 13,49,23,116 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में रविवार को एक दिन में कुल 1,35,506 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,31,47,388 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...