back to top

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले सीमित, नियंत्रण की सीमा में : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या भले ही आज “अधिक” होगी लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से यदि देखा जाए तो यहां कोरोना के संक्रमित मामले सीमित संख्या में हैं और वह भी नियंत्रण की सीमा में।

कर्नाटक में भाजपा के आठ जिला कार्यालयों व एक मंडल कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी और कर्नाटक की बी एस येदीयुरप्पा सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा, “भारत 130 करोड़ का देश है। ठीक है, आज कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हाई होगी, लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा किसी भी संख्या को प्रति मिलियन के हिसाब से मापा जाता है।”

उन्होंने कहा, “जब प्रति मिलियन के हिसाब से मापा जाता हैं तो 130 करोड़ के देश के हिसाब से हमारे यहां कोरोना के संक्रमित मामले भी सीमीत हैं। वे भी नियंत्रण की सीमा में हैं।”

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ तो सारी दुनिया व सारे देशों में लड़ाई लड़ी, लेकिन जिस तरीके से 130 करोड़ के देश का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लड़ाई लड़ी, वह अपने आप में दुनिया के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि किस तरीके से 130 करोड़ के देश को संभाल कर रखा जा सकता है, यह इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा, “पश्चिमी देश मानवता और अर्थव्यवस्था के द्वंद्व में फंसे थे। अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के बावजूद उनकी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सामने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ भारतीयों का नेतृत्व किया।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ स्वास्थ्य से संबंधित मामलों का समाधान निकाला बल्कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना समेत कई अन्य योजनाओं को लागू किया।

नड्डा ने कहा कि शुरुआती दिनों में हमारे पास कोविड से लड़ने के लिए एक भी समर्पित अस्पताल नहीं थे जबिक आज ऐसे 1200 अस्पताल हैं। इसी प्रकार पहले 1500 जांच हुआ करती थी आज यह आंकड़ा प्रति दिन छह लाख से अधिक पहुंच गया है।

कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतर प्रबंधन के साथ काम करने के साथ केंद्रीय योजनाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए भी उन्होंने कर्नाटक सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा, “मैं येदियुरप्पा जी को बधाई देना चाहता हूं कि आपने कोरोना संकट के प्रबंधन के लिए बहुत अच्छा काम किया है। आपने एक हेक्टेयर पर फूलों की खेती करने वालों को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। कोरोना संकट में काम कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं के खाते में आपने 3000-3000 रुपये डालकर सहायता दी है।”

नड्डा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब 1.54 करोड़ फूड पैकेट, 50 लाख राशन किट बांटे, 1.40 लाख मरीजों को दवाएं बांटी, 64.5 लाख सेनेटाइजर बांटे हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भाजपा के अब तक लगभग 500 कार्यालय देश भर में बन चुके हैं और लगभग 300 कार्यालयों का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, “आने वाले समय में यह सभी कार्यालय बनकर तैयार हो जाएंगे। कार्यालय संस्कार का केंद्र तो होता ही है साथ ही लोगों को जोड़ने का एक गंतव्य स्थान भी होता है जिसका हम उपयोग करते हैं।”

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...