back to top

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 92 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 44,376 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 92 लाख के पार पहुंच गए। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86.42 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 92,22,216 हो गए। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से 481 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,34,699 पर पहुंच गई। वर्तमान में देश में कोविड-19 के 4,44,746 मरीज उपचाराधीन हैं। यह संख्या मंगलवार के मुकाबले 6,079 अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पंद्रहवें दिन पांच लाख से कम रही। यह संक्रमण के कुल मामलों का 4.82 प्रतिशत है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86,42,771 हो गई जिससे राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर 93.72 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.46 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 24 नवंबर तक 13.48 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई।

मंगलवार को 11,59,032 नमूनों की जांच की गई। पिछले एक दिन में कोविड-19 से दिल्ली में 109, पश्चिम बंगाल में 49, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 33, महाराष्ट्र में 30, केरल में 24, पंजाब में 22 तथा चंडीगढ़ में 21 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सत्तर प्रतिशत से अधिक मौत उन मरीजों की हुई जिन्हें पहले से कई बीमारियां थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

ईमेल से बम धमकी…गुरुग्राम नगर निगम दफ्तर खाली, जांच में जुटी एजेंसियां

गुरुग्राम। शहर के नगर निगम मुख्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी...

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...