back to top

देश में 43 लाख के पार कोरोना संक्रमित, एक दिन में मिले 89,706 मामले

नयी दिल्ली। देश में बुधवार को कोविड-19 के 89,706 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 43 लाख के पार चले गए। वहीं 33,98,844 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.77 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 43,70,128 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में।,115 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है।

वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.69 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में 8,97,394 लोगों का अब भी कोरोना संक्रमण के लिए इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 20.53 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में आठ सितम्बर तक 5,18,04,677 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,54,549 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन।,115 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 380 लोग महाराष्ट्र से थे। इनके अलावा कर्नाटक के 146, तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 73, उत्तर प्रदेश के 71, पंजाब के 67, पश्चिम बंगाल के 57, हरियाणा के 25, मध्य प्रदेश के 20, दिल्ली के 19, जम्मू-कश्मीर तथा झारखंड के 14-14, गुजरात, ओडिशा, केरल तथा राजस्थान के 13-13, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड के 12-12, गोवा के 11, तेलंगाना के 10, त्रिपुरा के नौ, असम के आठ, हिमाचल प्रदेश के पांच, बिहार तथा चंडीगढ़ के चार-चार, सिक्किम के दो और अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल 73,890 मौतों में से सर्वाधिक 27,407 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 8,012, कर्नाटक में 6,680, दिल्ली में 4,618, आंध्र प्रदेश में 4,560 , उत्तर प्रदेश में 4,047, पश्चिम बंगाल में 3,677, गुजरात में 3,133 और पंजाब में।,990 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में कोविड-19 से अब तक।,609, राजस्थान में।,164, तेलंगाना में 916, हरियाणा में 854, जम्मू-कश्मीर में 815, बिहार में 765, ओडिशा में 569, झारखंड में 496, छत्तीसगढ़ में 407, असम में 378, केरल में 372 और उत्तराखंड में 360 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...