back to top

कोरोना की दहशत

चीन की लापरवाही और चालाकी के कारण कोरोना वायरस अब तक दो दर्जन से अधिक देशों में पहुंच गया है और जिस गति से यह फैल रहा है उससे पूरी दुनिया पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से भारत में इसके वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से चीन में करीब एक महीने तक इस मामले को दबाये रखा गया उसके कारण बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से पीड़ित लोग बाहर चले गये और जहां-जहां गये वहां कोरोना वायरस पहुंच गया।

जब मामले की गंभीरता का खुलासा हुआ और पूरी दुनिया में हड़कंप मचा तब जाकर चीन से आने वाली उड़ानों और बंदरगाहों की निगरानी शुरू हुई। यही कारण है कि निगरानी के बावजूद वायरस पीड़ितों के साथ पहले ही कई देशों में पहुंच गया है। हालांकि अभी भारत में किसी भारतीय के इससे पीड़ित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चीन से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल में कई लोग ऐसी बीमारी से पीड़ित पाये गये हैं जो कोरोना के संदिग्ध शिकार हो सकते हैं।

चीन में महामारी का रूप ले चुकी इस बीमारी से दो से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, डेढ़ हजार के करीब गंभीर हैं और दस हजार से अधिक लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। वुहान चीन का एक तरह से ट्रॉसपोर्ट सिटी है जहां पूरी दुनिया के लोग रहते हैं और इस महामारी का सबसे अधिक प्रकोप वुहान में ही है। इसलिए जब वुहान से भारतीयों को निकाला जायेगा तो उनसे भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा। बहरहाल चीन और नेपाल के रास्ते भारत में आने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी गयी है।

चीन से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे पर जांच की जा रही है जबकि नेपाल के रास्ते भारत आने वाले लोगों की भी निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर केबिनेट सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव कोरोना से निबटने की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। अधिकांश राज्यों में आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं। सरकारी स्तर पर इलाज और जांच के व्यापक इंतजाम के साथ ही लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। दरअसल यह वायरस ठंड के मौसम और सघन आबादी में बहुत तेजी से फैलता है। भारत में सर्दी का मौसम है और आबादी भी सघन है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

उत्तर भारत में जहां अत्यधिक सघन आबादी है, लोग खांसने, छींकने और हाथ धोने में बहुत अधिक लापरवाह हैं। लोग खांसने, छींकने से पहले मुंह पर रूमाल नहीं रखते, किसी के मुंह पर कोई भी खांसकर निकल जाता है। यह स्थितियां कोरोना के लिए बहुत उपयुक्त हैं। इसलिए सरकार को, टीवी चैनलों को, सोशल मीडिया के माध्यम से और प्रचार-विज्ञापन के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए जनजागरुकता अभियान छेड़ने की जरूरत है।

लोगों को कोरोना के लक्षणों से परिचित कराने के साथ ही खांसने, छींकते समय सुरक्षात्मक उपाय करने, ठीक से हाथ धोने और जंगली एवं पालतू जानवरों से दूर रहने के लिए जागरुक करना चाहिए। कोरोना जिस तरह फैलता है अगर उसमें कोई भी लापरवाही की जाती है, तो इसका वायरस महामारी बन सकता है।

RELATED ARTICLES

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...