back to top

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की कुल संख्या चार करोड़ के पार

लंदन। विश्व भर में कोरोना वायरस के कहर के बीच संक्रमित लोगों की कुल संख्या चार करोड़ से अधिक हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार सुबह संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के पार हो गई। यह विश्वविद्यालय दुनिया भर से कोरोना वायरस संबंधी आंकड़े एकत्र करता है।

यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में इस वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई सरकारों ने वास्तविक संख्या नहीं बताई है। इस घातक वायरस से अब तक 10.1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है।

अमेरिका, ब्राजील और भारत ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। हालांकि हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्घि यूरोप के कारण हुई है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था। यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...