back to top

कोरोना : दुनिया में 97 लाख मरीज स्वस्थ, 1.59 करोड़ संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 59 लाख 85 हजार 274 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 97 लाख 73 हजार 536 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 43 हजार 581 की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि दुनियाभर में 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 84 हजार 196 नए मामले सामने आए हैं।वहीं, 9,753 लोगों की जान गई है।

यह 30 अप्रैल के बाद का एक दिन में सामने आने वाला अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सबसे ज्यादा मौतें पेरू (3876), ब्राजील (1284), अमेरिका (1074), मैक्सिको (790) और भारत (740) में हुईं। इससे पहले 18 जुलाई को सबसे ज्यादा 2 लाख 59 हजार 848 मामले सामने आए थे। वहीं, आस्ट्रेलिया में 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां के विक्टोरिया राज्य के अस्पताल में काम करते थे। विक्टोरिया के प्रिमियर डेनियल एंड्रूज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अमेरिका में 73 हजार 715 नए मामले

उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 4 हजार मरीज हैं। इनमें से 313 स्वास्थ्यकर्मी हैं। उधर, अमेरिका में शुक्रवार को 73 हजार 715 नए मामले सामने और 1130 मौतें हुईं। यहां न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां न्यूजर्सी के लॉन्ग बीच आईलैंड पर 23 लाइफगार्ड संक्रमित मिले हैं। उधर, दक्षिण कोरिया में मार्च के बाद पहली बार सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरिया सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

शुक्रवार को यहां 86 नए मामले सामने आए। इनमें से 27 में डोमेस्टिक इंफेक्शन था। वहीं, फ्रांस सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे कैटालोनिया इलाके न जाएं। देश में पिछले 15 दिन में 16 हजार 410 मामले सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर इसी इलाके में मिले थे। फ्रांस ने बीते दिनों देश में सभी इंडोर प्लेस पर मास्क जरूरी किया है। वहीं, नॉर्वे ने शुक्रवार को यात्रा पाबंदियों से जुड़ी नए गाइडलाइन्स जारी की। नए नियमों के मुताबिक, स्पेन से पहुंचने वाले लोगों के लिए 10 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। हालांकि, स्वीडन से आने वालों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...