back to top

कोरोना : दुनिया में 58.21 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 58 लाख 21 हजार 77 लोग संक्रमित हैं। 25 लाख 22 हजार 202 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 58 हजार 104 हो गया है। जापान में हाल ही में कोरोनावायरस के चलते लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। यहां पर कई पार्क और मार्केट खुलने लगी हैं।

ऐसे में जापान के थीम पार्कों ने कोरोना महामारी को देखते हुए एक गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि रोलर कोस्टर पर घूमने के दौरान चीखना मना है। क्योंकि एसा करने से ड्रॉपलेस्ट आते हैं। जिससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जापान में संक्रमण के कुल 16,651 मामले सामने आ चुके हैं और 858 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, दक्षिण कोरिया में बुधवार को 79 नए केस मिले हैं। 5 अप्रैल के बाद पहली बार इतना केस मिला है।

माना जा रहा था कि दक्षिण कोरिया ने महामारी पर नियंत्रण पा लिया है। उधर, खाड़ी देशों में संक्रमण का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। यहां सऊदी अरब में सबसे ज्यादा 78 हजार 541 मामले सामने आए हैं, जबकि 425 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी में सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है। खाड़ी देशों में कुवैत, कतर, बहरीन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश हैं।

उधर, अमेरिका में 24 घंटे में लगभग 1500 मौतें हुई हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां मौतों का आंकड़ा एक लाख 2 हजार से ज्यादा हो गया है। वियतनाम, इराक, अफगानिस्तान और कोरिया की 44 साल की लड़ाई में जितनी जान गई, 3 महीने में करीब उतनी ही मौतें अमरिका में हुई हैं। वहीं, अमेरिका रूस को शनिवार को 150 वेंटिलेटर्स और भेजेगा। कॉनर ने बताया कि 150 और एलटीवी 2200 वेंटिलेटर्स शनिवार को भेजे जाएंगे।

पिछले हफ्ते अमेरिका ने 50 वेंटिलेटर्स भेजे थे। अमेरिका रूस को कुल 50 लाख 60 हजार डॉलर के उपकरण भेजेगा। इस बीच, ब्राजील में 24 घंटे में 1086 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 25 हजार 687 हो गया है, जबकि मरीजों की संख्या 4 लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं, चीन में बिना लक्षण (एसिम्प्टमैटिक) वाले 23 नए मरीज मिले हैं।

वहीं, जापान में बुधवार को संक्रमण के 41 नए केस मिले हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं, टोक्यो में 11 नए केस मिले, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, तुर्की में 1035 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 797 हो गई है। उधर, मिस्र में संक्रमण के 910 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 19,666 हो गई है। वहीं, चिली में अब तक 82,289 मामले सामने आए हैं और यहां 841 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 4328 मरीज मिले, जबकि 35 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, मैक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। उधर, रूस में 24 घंटे में 8371 नए केस मिले हैं और 174 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 4142 हो गया है, जबकि 3 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। पिछले 15 दिनों से यहां संक्रमण के मामले हर दिन 8 हजार से ऊपर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...