back to top

कोरोना : दुनिया में अब तक 47 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 47 लाख 19 हजार 812 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 11 हजार 611 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 215 हो गया है। बीजिंग में अब घर से बाहर जाने पर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। संक्रमण के मामले कम होने पर सरकार ने यह फैसला किया है।

हालांकि, प्रशासन ने लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। उधर, रूस में एक दिन में 9700 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो गया है। वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग में लोगों को घर से बाहर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। संक्रमण के मामले कम होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। इस तरह का कदम उठाने वाला बीजिंग चीन का और संभवत: दुनिया का पहला शहर होगा।

निजी अखबार ने सरकार के हवाले से कहा- लोगों को अब घर से बाहर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। उधर, महामारी के बीच थाईलैंड ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध राज्य या सैन्य विमान, आपातकालीन लैंडिंग, टेक्निकल लैंडिंग, मानवीय सहायता, चिकित्सा और राहत उड़ानों पर लागू नहीं होंगी। देश में अब तक तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच, रूस में 24 घंटे में 9700 मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण का आंकड़ा अब 2 लाख 81 हजार 752 हो गया है।

इसके साथ ही रूस अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो गया है। लगातार तीसरे दिन नए मामले 10 हजार से कम हैं। उधर, अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 90 हजार 113 हो गई है, जबकि संक्रमण के 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में शनिवार को 157 लोगों की मौत हुई है। छह दिनों से यहां मौतों की संख्या 200 के नीचे है। राज्य में अब तक 28 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, चीन में 24 घंटे में पांच नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान आठ मरीज ठीक भी हुए। देश में एक सप्ताह से संक्रमण से किसी की मौत की रिपोर्ट नहीं है। पांच नये मामलों में से दो बाहर से आए लोगों के है।

चीन में बाहर से आए कुल 1700 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 82,947 हो गई है, जबकि 4633 की मौत हो चुकी है। बीजिंग में अब घर से बाहर जाने पर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। उधर, इजराइल में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के केवल दो नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यहां शनिवार से स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं। यहां संक्रमण के 16,608 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 268 लोगों की मौत हुई है। स्कूलों में कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जा रही हैं। सभी छात्रों को परिजन के हस्ताक्षर वाला हेल्थ सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। बच्चों को एक-दूसरे से 6.5 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। 20 मई से लोग बीच पर जा सकेंगे। वहीं, 50 से ज्यादा लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर पाबंदी जारी रहेगी।

वहीं, जर्मनी में लोग शनिवार को लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। खास बात ये है कि जर्मनी में ज्यादातर पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। चांसलर एंजेला मर्केल पहले ही कह चुकी हैं कि संक्रमण से बचने के लिए कुछ बंदिशें जारी रखना सरकार की मजबूरी है। लोग अब रेस्त्रां और बार में जा रहे हैं। हालांकि रेस्त्रां कर्मचारी और ग्राहक दोनों कोरोना के लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। एक रेस्त्रां ने ग्राहकों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग कैप बनाई है। यह कैप ग्राहकों को पहनाई जाती है। इसको पहनने से ग्राहकों के बीच एक मीटर की दूरी बनी रहती है। वेटर भी मास्क और दस्ताने पहनकर खाना सर्व कर रहे हैं। यहां अब तक आठ हजार लोग मारे जा चुके हैं, जबकि एक लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...