back to top

Corona : दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 3.19 करोड़ लोग स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब तक 5.61 करोड़ के पार हो गया। 3 करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

वहीं, ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन सरकार ने देश के कुछ हिस्सों में पिछले हफ्ते आंशिक लॉकडाउन लगाया था। अब तक इसके अच्छे नतीजे नहीं मिले हैं। 24 घंटे के दौरान मरने वालों का आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में तेजी से बढ़ा। कुल 598 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही करीब 22 हजार नए मामले सामने आए।

ब्रिटेन में अब मरने वालों का संख्या 52 हजार 745 हो गया है। खास बात ये है कि 12 मई के बाद एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ा है। दूसरी तरफ, कोरोना फंड के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ब्रिटिश एयरवेज ने अमेरिका से आने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। कंपनी ने कहा है कि वो अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर ही यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग करेगी, ताकि अगर वे संक्रमित हैं तो उन्हें सही इलाज मुहैया कराया जा सके।

वहीं मई के बाद इटली में हालात फिर चिंताजनक होते जा रहे हैं। हालांकि, यूरोप के लगभग सभी देशों में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन, इटली में मामला गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को यहां 27 हजार नए मामले सामने आए थे। मंगलवार को यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा और करीब 33 हजार मामले सामने आए। यहां एक दिन में ब्रिटेन से ज्यादा मौतें हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 731 लोगों की मौत हुई। इसके एक दिन पहले, यानी सोमवार को, कुल 504 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...