back to top

कोरोना : दुनिया में 2.42 करोड़ केस

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 42 लाख 42 हजार 981 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 67 लाख 35 हजार 162 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 27 हजार 60 की मौत हो चुकी है। इस बीच, ट्यूनिशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हेल्थ प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का फैसला किया है। ट्यूनिश अफ्रीकी प्रेस के मुताबिक, सावर्जनिक जगह पर मास्क न पहनने पर अब जुर्माना लगाया जाएगा।

कार्यकारी स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद हबीब कैचौ ने बुधवार को कहा कि मास्क पहनना अब अनिवार्य है। आदेश न मानने वाले को 120 से 5 हजार ट्यूनिश दिनार (लगभगग 3,200 से 1,36,000 रुपये) तक का जुमार्ना और 6 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम संक्रमित मिले हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मौमून 30 साल तक मालदीव के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसी हफ्ते राजधानी माले में संक्रमण फैलने को लेकर आगाह किया था। यहां अगस्त से लेकर अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि 28 मौतें हुई हैं। इस बीच, मैक्सिको के उप-स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज ने बुधवार को बताया कि देश में महामारी फैलने के बाद से 1300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। 24 घंटे में देश में 4916 मामले सामने आए हैं और 650 मौतें हुई हैं।

इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 68 हजार 621 हो गया है। अब तक यहां 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, अमेरिका में स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बाद से अब तक देश के 24 राज्यों के कॉलेजों में संक्रमण के मामले मिले हैं। संक्रमित होने वालों में 3300 स्टूडेंट और स्टाफ शामिल हैं। मिसीसिपी राज्य में करीब 4 हजार स्टूडेंट्स और 600 टीचर्स को क्वारैंटाइन किया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...