back to top

कोरोना : दुनिया में 1.64 करोड़ मरीज, 6.53 लाख की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 64 लाख 56 हजार 60 संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1 करोड़ 77 हजार 68 ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 53 हजार 47 की मौत हो चुकी है। वियतनाम में सोमवार को स्थानीय लोगों में संक्रमण के 11 नए मामले मिले। सभी मामले एक हॉस्पिटल के हैं। इनमें चार स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले दा नांग शहर में तीन स्थानीय नागरिक संक्रमित मिले थे। इसके बाद सरकार ने 80 हजार टूरिस्टों को शहर के बाहर भेजने का फैसला किया।

सरकार ने सोमवार को कहा कि इस प्रक्रिया में चार दिन लगेंगे। सिविल एविएशन ऑथोरिटी के अनुसार, डोमेस्टिक एयरलाइंस देश के 11 शहरों में हर दिन लगभग 100 उड़ानें संचालित कर रही हैं। 100 दिनों के बाद वियतनाम में संक्रमण का मामला सामने आया। वहीं, हॉन्गकॉन्ग में सभी पब्लिक प्लेस पर चार अगस्त तक मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मास्क न लगाने पर 645 डॉलर (करीब 49 हजार रुपये) का जुमार्ना है।

इसके साथ ही बाहर रेस्तरां या अन्य जगहों पर खाना भी मना है। यहां लगातार छह दिनों से 100 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। उधर, फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोरोनावायरस का टेस्ट फ्री कर दिया गया है। यहां संक्रमण के 1 लाख 80 हजार 528 मामले सामने आए हैं और कुल 30 हजार 192 लोगों की जान गई है। उधर, जापान में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। देश में संक्रमितों की संख्या 30 हजार 701 हो गई है और 1009 लोगों की जान गई है।

वहीं, उज्बेकिस्तान में 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यह देश का तीसरा लॉकडाउन है। देश में कोरोना संक्रमण के 20 हजार 531 मामले सामने आ चुके हैं और 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में सोमवार को संक्रमण के 61 नए मामले आए। अप्रैल के बाद से पहली बार इतने ज्यादा मरीज एक दिन में मिले। चीन में संक्रमण के 83 हजार 891 मामले आ चुके हैं और 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...