back to top

कोरोना : दुनिया में 1.37 करोड़ मरीज, 5.87 लाख की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक एक करोड़ 37 लाख 28 हजार 663 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 81 लाख 79 हजार 230 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 87 हजार 689 की जान गई है। अटलांटा की मेयर किशा लांस बॉटम्स ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मास्क न पहनकर कानून तोड़ा है।

ट्रम्प बुधवार को अटलांटा के हार्ट्सफिल्ड-जैकसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां वे बिना मास्क के नजर आए। इस मामले पर व्हाइट हाउस ने सफाई दी है कि अटलांटा की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के दिशा-निदेर्शों का पालन किया है।

वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंगलवार को दूसरी बार उनका टेस्ट हुआ था। 65 साल के बोल्सोनारो ने कहा है कि वे फिलहाल ब्रासिलिया स्थित अपने घर में क्वारैंटाइन रहेंगे। वे यहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना काम करेंगे।

वहीं, देशों में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1.50 लाख के पार हो गया है। इस क्षेत्र के 33 देशों में संक्रमितों की संख्या 35 लाख से ज्यादा हो गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इन देशों में अगले महीने संक्रमण और ज्यादा बढ़ सकता है। इनमें ब्राजील में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, जहां 19 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं और 75 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। इस बीच, चीन में 6 महीने बाद सिनेमा थिएटर्स खोलने की मंजूरी दी गई है।

वहीं, जापान के ओकिनावा मिलिट्री बेस पर संक्रमण के 2 और मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक देश के 6 बेसों पर 138 अमेरिकी सैनिक और उनके परिवार संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। यहां 4 हजार 453 मौतें हुई हैं। यहां ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की कमी की बात भी सामने आ चुकी है।

उधर, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सिमा सादत लारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण फैलने से अब तक हमारे 140 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। वहीं, 5 हजार डॉक्टर्स और नर्स संक्रमित हैं। यहां अब तक 2 लाख 64 हजार 561 संक्रमित मिले हैं और 13 हजार 410 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...