back to top

कोरोना : दुनिया में अब तक 1.10 करोड़ मरीज

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 10 लाख 17 हजार 144 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 74 हजार 823 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 24 हजार 751 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुरैशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इससे पहले 13 जून को पूर्व पीएम यूसुफ रजा गिलानी की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी और 9 जून को शाहिद खकान अब्बासी भी पॉजिटिव पाए गए थे।

उधर, अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1.31 लाख से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। वही, फ्लोरिडा के मियामी-डाडे काउंटी में एक 11 साल के लड़के की कोरोनावायरस से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वाला यह सबसे कम उम्र का है। इससे पहले भी 16 साल की लड़की और 17 साल के बच्चे की जान जा चुकी है।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 69 हजार 106 हो गई है। इस बीच, कोरोना की लड़ाई में पाकिस्तान की मदद करने के लिए अमेरिका ने 100 वेंटिलेटर भेजे हैं। इसकी कुल कीमत 30 लाख डालर (करीब 22 करोड़ रुपये) है। पाकिस्तान में कोरोना के कुल 2.23 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। यहां 4573 लोगों की वायरस से जान जा चुकी है। वहीं, चीन में गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन केस विदेशी नागरिकों में मिले, जबकि दो घरेलू मामले हैं।

देश में एक भी मौत नहीं हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, चार बिना लक्षण वाले मरीज भी मिले हैं। देश में अब तक 83,542 केस मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, ब्राजील में अब तक 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है।

संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है। इस बीच, पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1.82 लाख ठीक हो चुके हैं। यहां 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

उधर, मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी से 679 लोगों की मौत हो गई है और 6741 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,189 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 5681 नए मामले सामने आए थे और 741 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...