back to top

वैश्विक प्रणाली में परिस्थितियों के अनुसार ढालने का लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग जरूरी: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक ओर कोविड-19 महामारी ने दुनिया को बताया है कि किस तरह आपदाओं का असर तुरंत पूरे विश्व भर में फैल सकता है तो दूसरी ओर यह सबक भी सिखाया कि आपदा से संघर्ष के लिए किस तरह से एकजुट हुआ जाए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक प्रणाली में परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढालने का लचीलापन लाने के लिए आपसी सहयोग बहुत जरूरी है।

आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को वीडियो कांफें्रस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अवसंरचना में भारी निवेश कर रहे भारत जैसे देशों को सुनिश्चित करना चाहिए कि यह लचीलेपन में निवेश हो, न कि जोखिम में। इस अवसर पर फिजी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री उपस्थित थे। इस सम्मेलन में सरकारों की ओर से प्रतिभागियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लचीली अवसंरचना की धारणा को जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए और न सिर्फ विशेषज्ञों और संस्थाओं बल्कि आम लोगों की ताकत का भी फायदा उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई अवसंरचना प्रणालियां मसलन डिजिटल अवसरंचना, शिपिंग लाइन, विमानन नेटवर्क पूरी दुनिया को कवर करती हैं और दुनिया के एक हिस्से में आपदा का प्रभाव तेजी से दुनिया भर में फैल सकता है। वैश्विक व्यवस्था में लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग जरूरी है।

कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति को अनोखा बताया और कहा कि विश्व एक ऐसी आपदा का सामना कर रहे हैं, जो सैकडों साल बाद आती है। उन्होंने कहा,कोविड-19 महामारी ने हमें सिखाया है कि अमीर या गरीब देश हो, पूर्व या पश्चिम, उत्तर या दक्षिण हो, एक परस्पर निर्भर और परस्पर जुड़ी हुई दुनिया में वैश्विक आपदाओं के प्रभाव से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महामारी ने यह भी दिखाया है कि कैसे दुनिया एकजुट हो सकती है।

उन्होंने कहा, महामारी ने हमें दिखाया है कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान हासिल करने वाले नवाचार किसी भी स्थान से सामने आ सकते हैं। उन्होंने दुनिया के तमाम हिस्सों में नवाचार को बढावा देने वाले वैश्विक माहौल के विकास का आह्वान किया और कहा कि जिन स्थानों पर इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, वहां भी इसे पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2021 महामारी से तेज सुधार का साल होने का भरोसा दिलाता है। प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि महामारी के सबक भूले नहीं जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, वे न सिर्फ सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदाओं बल्कि अन्य आपदाओं पर भी लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए निरंतर और ठोस प्रयास करने होंगे। मोदी ने कहा कि वर्ष 2021 विशेष रूप से महत्वपूर्ण वर्ष है। उन्होंने कहा, सतत विकास लक्ष्यों के मध्यबिंदु तक पहुंचने वाले हैं। हम सतत् विकास के लक्ष्यों, पेरिस समझौते और सेनदाई फ्रेमवर्क के मध्य तक पहुंच रहे हैं। ब्रिटेन और इटली में इस वर्ष आयोजित किये जाने वाले जलवायु परिवर्तन से संबंधित पक्षों के सम्मेलन – सीओपी 26 से बडी अपेक्षाएं हैं और इस साझेदारी की इन अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...